बेसुध मिली युवती : झूमते हुए बोली, मोगा की हूं

by

लुधियाना  :  लुधियाना में सुबह सैर पर निकले लोगों को खाली प्लॉट में एक युवती बेसुध पड़ी मिली। लोगों ने युवती को संभालने के साथ ही समाजसेवी संदीप शुक्ला को सूचित किया। उसके हाथ-पैरों पर चोट के निशान थे। सूचना पर थाना साहनेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालत खराब देख पुलिस ने युवती को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने नशे की ओवरडोज ली हुई थी। उसने झूमते हुए बताया कि वह मोगा की रहने वाली है। इससे सवाल खड़ा होता है कि युवती इस हालत में मोगा से लुधियाना कैसे पहुंची। हालांकि पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए युवती का मेडिकल कराएगी। युवती को खाली प्लॉट में कौन छोड़कर गया, इसका भी पता लगाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मार्च महीने का वेतन न मिलने पर जलस्रोत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर – जलस्रोत विभाग की योजनाओं पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा मार्च महीने का वेतन जारी नहीं करने के कारण जलसप्लाई कर्मचारियों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कर्मचारी...
article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्टल सहित चार बदमाश काबू

पटियाला : पटियाला पुलिस ने अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपियों को 10 आधुनिक सेल्फ-लोडिंग हथियारों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक...
article-image
पंजाब

रोष पत्र सौंपा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ने पुरानी पेंशन लागू को लागू ना करने को लेकर

गढ़शंकर, 18 सितम्बर: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब राज्य कमेटी के फैसले अनुसार हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को गढ़शंकर, माहिलपुर और कोट फतुही इकाइयों द्वारा ब्लॉक...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने एडीसी होशियारपुर को सौंपा मांग पत्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (IHRO) के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने आज एडीसी श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुई पाँच वर्षीय बच्चे के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!