बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

by

बैजनाथ, 10 जुलाई :- बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुधार, सिंचाई और मल निकासी योजनाओं पर 190 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है।
यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, किशोरी लाल ने सोमवार को बैजनाथ हलके
पँतेहड़ में 1करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली लोअर बैजनाथ कूहल की शाखा घिरथोली से पँतेहड़ का शिलान्यास अवसर पर दी।
उन्होंने कहा कि बहाव सिंचाई योजना लोअर बैजनाथ के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पहले उन्होंने तारापुरी बाजार में 17 लाख से निर्मित ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी किया।
किशोरी लाल ने कहा कि हर घर में पेयजल और खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये वे प्रयासरत हैं और लोगों की सुविधा के नई योजनाओं के निर्माण पर करोड़ों रुपये व्यय किये जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में 13 विभिन्न योजनाओं पर 56 करोड़, नवार्ड में 5 योजनाओं पर 6 करोड़ 36 लाख, आठ एस सी सी पी योजनाओं पर 4 करोड़ 38 लाख, एक शहरी विकास योजना के तहत 48 करोड 35 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत में सीवरेज योजना के लिए निर्माण पर 68 करोड़ 14 लाख तथा आठ हिम केड योजनाओं पर भी 6 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार ने प्रदेश में रुके हुए विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार ने विकास को गति तेज कर, प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं।
उन्होंने कहा कि ओवर हेड टैंक बनने से इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को 3 माह में पूर्ण किया गया है, ताकि इस क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता में सुधार हो। उन्होंने कहा कि कूहल बनने से भी क्षेत्र के किसानों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दोनों योजनाओं के लिये बधाई दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, नगर पंचायत बैजनाथ- पपरोला अध्यक्ष कांता देवी , पार्षद नगर पंचायत बैजनाथ – पपरोला अमित कपूर , चंपा चौधरी , विनोद कुमार , भूतपूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत बैजनाथ – पपरोला छवी शर्मा , तारापुरी महिला मण्डल प्रधान मंजू शर्मा , संसार चंद राणा ,घनश्याम शर्मा, रमेश चड्डा, मनीष शर्मा ,पृथी करोटी ,अमित शर्मा , सर्चित धीमान , मिलाप राणा , इंद्र नन्दा, संजीव व्यास , देश राज पाधा , अरविंद शर्मा , रमेश कश्मीरी , धनी राम , शलभ अवस्थी , मीना शर्मा, विनोद शर्मा , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग दिनेश कपूर , एसडीओ जल शक्ति शरती राम, कनिष्ठ अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा, प्रीतम चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी : कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के शीतला ब्रिज से व्यक्ति ने रावी नदी में लगाई छलांग : बीयर बार संचालक अनवर उर्फ अनु ब्रिज से कूदा

एएम नाथ। चम्बा : चंबा में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे एक व्यक्ति ने चंबा के शीतल ब्रिज से रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां पर छलांग लगाने के लिए व्यक्ति...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम ने कंगना और लोगों संग की चाय पर चर्चा – कंगना को है देवभूमि की जनता का आशीर्वाद, रिकॉर्ड वोटों से जिताकर भेजेंगे दिल्ली : जयराम ठाकुर

देवभूमि की बहन के ख़िलाफ़ है कांग्रेस, अभद्र टिप्पणी के खिलाफ़ नहीं बोला एक भी कांग्रेसी,  यह प्रधानमंत्री का चुनाव है और हम दुनिया के सबसे मज़बूत नेता को चुनने जा रहे हैं दस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

58 साल की पक्की नौकरी के वादे से मुकर गई कांग्रेस सरकार : जय सिंह

मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल ‘पलटू राम’ साबित हुए मुख्यमंत्री, युवाओं से किया गया धोखा : भाजपा एएम नाथ। चंबा, 20 जून : भाजपा प्रदेश कार्य समिति के...
Translate »
error: Content is protected !!