बैरा स्यूल परियोजना में मजदूरों का धरना आठवें दिन भी जारी, बहाली की मांग तेज

by

दुनी चंद की नौकरी बहाली को लेकर आंदोलन तेज, प्रबंधन संग बैठक आज

मांगें न मानीं तो चक्का जाम की चेतावनी, बैरा स्यूल में श्रमिक एकजुट

एएम नाथ। चम्बा : बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले श्री दुनी चंद की नौकरी की बहाली को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया।
धरने में सीटू जिला कमेटी के महासचिव सुदेश ठाकुर और अध्यक्ष नरेंद्र विरुद्ध विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान यूनियन के महासचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि यदि प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं और लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
सुदेश ठाकुर ने भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि दुनी चंद की नौकरी बहाल नहीं की गई, तो प्रबंधन को ट्रेड यूनियन की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कर्मचारी का मामला नहीं, बल्कि सभी मजदूरों के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है।
इसी बीच प्रबंधन ने यूनियन के साथ आज शाम चार बजे बैठक बुलाई है। यूनियन नेताओं को उम्मीद है कि इस बैठक में उनकी प्रमुख मांग दुनी चंद की बहाली के साथ अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
हालांकि, यूनियन ने साफ कर दिया है कि यदि मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और इसे आगे चलकर चक्का जाम और हड़ताल का रूप दिया जा सकता है। इससे परियोजना के कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्होग में वार्षिक इनाम वितरण समारोह संपन – संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती : डॉ. शांडिल

स्कूल के नए भवन के लिए 07 करोड़ रुपए स्वीकृत कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुड़वां बहनों ने आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शीर्ष स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला, एक मई :  हिमाचल प्रदेश में जुड़वां बहनों – अविशा स्याल और सिरिशा स्याल ने ‘इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (आईसीएसई) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 99.4 प्रतिशत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटे ने 66 साल के बुजुर्ग पिता से की मारपीट, 4 दांत तोड़ डाले : पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में दी शिकायत

रोहित जसवाल।  ऊना :   बुजुर्ग पिता के बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की और उनके चार दांत तोड़ दिए।  अब पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है और पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!