बैसाखी संग लोक रंग : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 : तीसरी सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, सुरों और रंगों से सराबोर हुआ हरोली

by
रोहित जसवाल।  ऊना,    बैसाखी की उल्लासमयी छटा और लोक संस्कृति की जीवंत धड़कनों के बीच राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या जनउत्सव में तब्दील हो गई। सांस्कृतिक संध्या में उमड़े जनसैलाब ने पूरे आयोजन को जीवंतता और उत्साह से भर दिया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रत्न मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम रत्न भी इस मौके पर साथ रहीं। May be an image of one or more people and crowdउपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि अनूप रत्न ने हरोली उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन अब केवल हरोली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे हिमाचल का उत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि दिनभर की मेहनत के बाद जब किसान और आमजन इस तरह के आयोजनों में शामिल होते हैं, तो यह उनके लिए सुकून और आनंद का अवसर बनता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की विकासपरक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।May be an image of one or more people, accordion, speaker, violin and lighting
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली उत्सव जनभावनाओं और जनसहभागिता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष उमड़ता जनसैलाब इस आयोजन की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ जन मनोरंजन और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजना भी उतना ही आवश्यक है, और यही इस उत्सव का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित होता रहेगा।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
सांस्कृतिक संध्या में सुरों का ऐसा जादू बिखरा कि पूरा हरोली देर रात तक झूमता रहा। हिमाचली स्टार गायक कुलदीप शर्मा और अनुज शर्मा के साथ पंजाबी स्टार गायक शिवजोत की प्रस्तुतियों ने माहौल को ऊर्जामय बना दिया। पारंपरिक और आधुनिक संगीत के संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उत्सव स्थल तालियों व उत्साह से गूंजता रहा।May be an image of crowd
बता दें, 14 अप्रैल को उत्सव के समापन समारोह में पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल मुख्य अतिथि होंगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या मध्यरात्रि 12 बजे तक होगी। इसमें पंजाबी स्टार एमी विर्क और गुरलेज़ अख़्तर अपने सुरों का जादू बिखेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रणजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, सतीश बिट्टू, विरेन्द्र मनकोटिया, उपायुक्त जतिन लाल, डीएसपी मोहन रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न : एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मंडी 20 फरवरी। रिवालसर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर मेले में उत्कृष्ट सहयोग...
article-image
पंजाब

पुलिस पर हमला करने वाले 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 16 जुलाई:  गढ़शंकर पुलिस द्वारा गत दिनों पुलिस पार्टी पर हमला करने वाली 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ इस्पेक्टर जयपाल ने...
article-image
पंजाब

लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में

चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची। युवती ने चेयरपर्सन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबको चौकांते हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने उतारे योद्धा : सुजानपुर से रंजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहर से विवेक शर्मा को मिला टिकट 

एएम नाथ। ​शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के चलते कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने सुजानपुर से रंजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और...
Translate »
error: Content is protected !!