बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजे हथियार बरामद… तीन AK-47 और पिस्तौल जब्त

by

पठानकोट । पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से भेजी गई हथियारों की एक बड़ी खेप को सीमा क्षेत्र में बरामद कर एक संभावित बड़े आतंकी हमले को विफल कर दिया है। शनिवार को जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान पठानकोट के बमियाल बॉर्डर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

यह वही इलाका है जो पाकिस्तान सीमा से सटा होने के कारण अक्सर ड्रोन गतिविधियों और हथियारों की तस्करी को लेकर संवेदनशील माना जाता है।

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को तीन AK-47 राइफलें, पांच मैगजीन, दो पिस्तौल, दो मैगजीन और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से संचालित बब्बर खालसा के आतंकी हरविंद्र सिंह उर्फ रिंदा द्वारा भेजी गई थी। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों के जरिए भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए या सीमांत रास्तों का इस्तेमाल करके हथियारों की इस खेप को भारत में पहुंचाया गया होगा। पुलिस टीमें आसपास के इलाकों में और भी तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि संभावित संपर्कों या मॉड्यूल का पता लगाया जा सके।

डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि इस मामले में हरविंद्र सिंह उर्फ रिंदा और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसके पास पहुंचने वाले थे और पंजाब व अन्य राज्यों में किस प्रकार की वारदात को अंजाम देने की योजना थी। उन्होंने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है और ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि शुरुआती सफलता के बाद आगे भी अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी आतंकी साजिश को मौके पर ही नाकाम किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

35 पर FIR व 5 गिरफ्तार; 4 जवान समेत 11 लोग घायल : होली पर दो समुदायों की भिड़ंत में ताबड़तोड़ कार्रवाई

लुधियाना :  चीमा चौक के पास स्थित बिहारी कॉलोनी में होली के दिन नमाज के दौरान साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। देखते ही देखते मियां मार्केट में...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक चौधरी सुंदर लाल जी की 30वीं बरसी मनाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिवार से संबंधित पूर्व केंद्रीय मंत्री मैडम संतोष चौधरी द्वारा उनके ससुर चौधरी सुंदर लाल जी की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों का भंडाफोड़ : पाकिस्तान कनेक्शन, 8 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर : आमृतसर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 187 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पकड़े...
article-image
पंजाब

बीनेवाल  के जंगल लकड़ी ले कर आ रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, करंट ने जंगली सांभर की ली जान

  गढ़शंकर – जंगल से घर के लिए लकड़ लेकर वापस लौट रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की बिजली विभाग की तारों से करंट लगने से मौत हो गई। इस करंट की चपेट जंगली जानवर...
Translate »
error: Content is protected !!