बॉलीवुड की एक्ट्रेस अब बनी राजनीति की क्वीन : मंडी में कुछ यूं पछाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को

by
एएम नाथ। मंडी  :   मंडी संसदीय सीट से बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने जीत हासिल की है। चुनावों का दौर शुरू होने के पहले से ही यह सीट काफी हॉट मानी जा रही थी। कांग्रेस और बीजेपी दोनों के ही पास यहां मजबूत कैंडिडेट थे। ऐसे में यह सीट यहां बेहद चर्चा में बनी हुई थी। हालांकि, कंगना ने यहां रिकॉर्ड मतों से लीड हासिल है।
वह 74,755 से भी ज्यादा वोटों से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से आगे हैं। बता दें, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी के राम स्वरूप शर्मा ने बाजी मारी थी। विपक्षी पार्टी से उनका अंतर काफी बड़ा था। जहां कंगना को मत मिले हैं वहीं, कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को वोट हासिल हुए हैं।
मंडी सीट पर कंगना रनौत व विक्रमादित्य सिंह में कांटे का मुकाबला था। बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को 5,37,022  वोट मिले। वहीं,कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 4,42,573 वोट मिले है, इस तरह से कंगना रनौत ने 4,62,267 वोटों से जीत हासिल की है।
कंगना मतगणना के दौरान विक्रमादित्य सिंह से लगातार पिछड़ रही थी। लेकिन कंगना ने अंत में बाजी मारी। कांगना को मंडी के सिराज, नाचन, मंडी सदर से अच्छी बढ़त मिली जबकि रामपुर, किन्नौर और जनजातिय क्षेत्रों में विक्रमादित्य सिंह का प्रदर्शन बेहतर रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए हिमाचल सहित 6 प्रदेशों में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की रेड जारी : बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल के होने की मिली तो गाड़ी रोकने पर निकला उनका हमशक्ल

चंडीगढ़ : भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की विभिन्न टीमें ने हिमाचल प्रदेश सहित 6 बिभिन्न प्रदेशों में रेड कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में गिरी निजी बस, सवारियों को आईं हल्की चोटें

कुल्लू :  जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी के बंजार-बठाहड़ सड़क पर बाड़ीरोपा के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 10 नवम्बर होगा धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: एडीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों से एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में अपना स्थान न केवल देश बल्कि विश्व पटल में बना रहा है। पूर्व में हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशन के लिए 19 हजार 628 करोड़ रुपये की जरूरत : कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश के लिए आने वाला वक्त और भी ज्यादा मुश्किलों से भरा रहने वाला

एएम नाथ। शिमला : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं हैं। गुजरते वक्त के साथ हिमाचल में आर्थिक हालात लगातार गंभीर हो रहे हैं।  कर्ज के बोझ तले दबे...
Translate »
error: Content is protected !!