ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू ने पूर्व चेयरमैन पवन दीवान का किया सम्मान

by

ब्राम्पटन :31 जुलाई: कनाडा दौरे पर चल रहे पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू द्वारा सम्मानित किया गया।
सांसद सोनिया सिद्धू ने कहा कि पवन दीवान द्वारा पंजाब में एनआरआई भाईचारे के अधिकारों हेतु लगातार किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में कई संस्कृतियों से संबंधित लोग बसते हैं और वह दीवान का यहां आने पर स्वागत करती हैं।
एमपी सोनिया सिद्धू का धन्यवाद करते हुए पवन दीवान ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एनआरआई भाईचारे को पंजाब में अपनी मिट्टी से जोड़ने हेतु अपना फर्ज निभाया है, जो कार्य वह भविष्य में भी जारी रखेंगे। इस दौरान उन्होंने कनाडा के लिए विजिटर विजा को लेकर पेश आ रही समस्याओं का हल निकालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कनाडा में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक बोर्ड बनाए जाने की मांग भी की ताकि उनकी दिक्कतों को दूर किया जा सके।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हरदम मांगट, गुरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह एडवोकेट, अमरप्रीत औलख, गुरजीत सिंह, जरनैल सिंह गरेवाल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए बारहवीं पास इच्छुक योग्य उम्मीदवार 30 मार्च को जिला रोजगार ब्यूरो पहुंचे: डिप्टी कमिश्नर

श्री बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से की जाएगी भर्ती होशियारपुर, 28 मार्च: जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से जालंधर  शहर के रिलायंस स्टोरों में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की 30 खाली...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार प्रदेश में स्वच्छ व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रयत्नशील: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव महिलांवाली में 13 लाख रुपए की लागत से शुरु करवाए विकास कार्य होशियारपुर, 17 मई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को प्रदेश में एक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल...
article-image
पंजाब

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को दी शिकायत : खैरा ने कहा सीएम की माता इस तरह की जमीन किसी करीबी से गिफ्ट कैसे ले सकती

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता को उनकी बुआ की तरफ से दी गई जमीन को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!