ब्रिटेन में बुरा फंसा सिख परिवार – भारत के नाम पर पहले मांगा वीजा – अफगान नागरिक बनकर फिर ली शरण

by
चंडीगढ़ : ब्रिटेन में अवैध रूप से अफगान नागरिक होने का दावा कर शरण लेने के आरोप में एक परिवार को क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस परिवार पर आरोप है कि उन्होंने ब्रिटेन में प्रवेश पाने के लिए झूठे दस्तावेजों का सहारा लिया।
गुरबख्श सिंह (72), उनकी पत्नी अर्दीत कौर (68), उनके बेटे गुलजीत सिंह (43) और बहू कवलजीत कौर (37) सभी पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में हीथ्रो एयरपोर्ट पर अफगान नागरिक होने का दावा किया था। हालांकि, इससे पहले 2023 में दो बार भारतीय नागरिक के तौर पर वीजा के लिए आवेदन कर चुके थे, जो अस्वीकार कर दिए गए थे।
महंगे घर में रह रहा परिवार :  डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह परिवार हाल ही में उत्तरी लंदन के वेम्बली स्थित होलीडे इन होटल में रह रहा था, जिसे सरकार ने शरणार्थियों के लिए बुक किया है। लेकिन अब उन्हें 1,136 वर्ग फुट के हेमल हेम्पस्टेड के एक लक्जरी घर में शिफ्ट किया गया है। इस चार बेडरूम वाले आधुनिक घर की कीमत £575,000 (लगभग 6 करोड़ रुपये) है और यह सभी सुविधाओं से लैस है। इसमें शानदार किचन, नई लकड़ी की फर्श, और एक विशाल बगीचा शामिल है।
ब्रिटिश करदाताओं पर बढ़ रहा है बोझ :  रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरणार्थियों को आवास प्रदान करने की लागत 2019/20 में £17,000 (18 लाख रुपये) प्रति व्यक्ति थी, जो 2023/24 में बढ़कर £41,000 (43 लाख रुपये) हो गई। इस परिवार पर पिछले एक साल में £164,000 (लगभग ₹1.7 करोड़) खर्च होने का अनुमान है।
कानूनी आरोप और जमानत :  चारों आरोपियों पर इमिग्रेशन एक्ट के तहत झूठे दस्तावेजों के जरिए ब्रिटेन में प्रवेश का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए मामले की सुनवाई क्रॉयडन क्राउन कोर्ट में कराने का विकल्प चुना है। सभी आरोपियों को 2 जनवरी को अगली सुनवाई तक जमानत पर रिहा किया गया है। वे इस महीने की शुरुआत में पहली बार अदालत में पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान उन्हें दारी और पंजाबी दोनों तरह के दुभाषिए उपलब्ध कराए गए।
सिंह कौर परिवार के बारे में कहा जाता है कि जब वे पिछले साल क्रिसमस से ठीक पहले हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचे थे, तब उन्होंने तालिबान के नेतृत्व वाले देश से होने का दावा किया था। लेकिन उन पर 2023 से पहले भारतीय नागरिक के रूप में ब्रिटेन आने के लिए दो बार वीजा आवेदन करने का आरोप है। हालांकि उन्हें वीजा नहीं मिला था।
सरकार का बयान
होम ऑफिस के प्रवक्ता ने कहा, “शरण प्रणाली के दुरुपयोग को लेकर हमारी गहरी चिंता है। ऐसे मामलों की पूरी जांच की जाती है और उचित कार्रवाई की जाती है।” हालांकि गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा: ‘चल रही जांच पर टिप्पणी करना अनुचित होगा।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. नरेश कुमार को डॉक्ट्रेट की उपाधि से वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी ने प्रदान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव कंबाला के नरेश कुमार को वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी द्वारा समाज सेवा में डॉक्ट्रेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।  डॉक्ट्रेट की उपाधि डॉ....
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और राज्य की प्रगति और राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 9 वार्डों के लिए भरे गए कुल 39 पर्चे

एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मई :  नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद : पंजाब में गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के थे आरोपी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर :   पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!