ब्रिटेन में भारतीय मूल की 20 साल की युवती से रेप, सितंबर में सिख महिला से भी हुई थी ऐसी ही वारदात

by

लंदन : ब्रिटेन में सिख महिला से रेप की घटना के एक महीने बाद अब भारतीय मूल की 20 साल युवती से रेप किया गया है। भारतीय मूल की युवती से रेप की ये वारदात उत्तरी इंग्लैंड के वॉलसॉल में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। उसके बाल छोटे हैं। रेप की वारदात के वक्त उसने गहरे रंग के कपड़े पहन रखे थे। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर लगे सीसीटीवी और कारों में लगे डैशकैम के फुटेज जांचें। ताकि पता चल सके कि रेप का आरोपी उनकी नजरों के सामने से गुजरा है या नहीं। सिख फेडरेशन यूके ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से कहा है कि वॉलसॉल में रेप की शिकार भारतीय मूल की युवती पंजाबी है। बताया जा रहा है कि रेप के आरोपी में घर का दरवाजा तोड़ दिया। फिर भीतर जाकर रेप किया। सिख फेडरेशन यूके ने कहा है कि बीते दो महीने में 20 साल की दो महिलाओं से रेप हुआ और इनके आरोपियों की गिरफ्तारी वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस की जिम्मेदारी है।

बर्मिंघम के एजबेस्टन से लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने रेप की लगातार दो घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। प्रीत कौर गिल ने कहा है कि हमारे इलाके में नस्लीय कारणों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा की इस तरह की घटनाएं बहुत परेशान करने वाली हैं। इससे पहले 9 सितंबर को वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के दायरे में आने वाले ओल्डबरी में सिख महिला से रेप हुआ था। ये घटना टेम रोड पर हुई थी। जो बर्मिंघम के करीब है। उस घटना को भी पुलिस ने नस्लीय बताया था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने रेप के उस मामले में कथित तौर से शामिल 30 साल के शख्स की जानकारी दी थी। सितंबर में हुए रेप के मामले में पुलिस को अब भी दो आरोपियों की तलाश है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा भी था, लेकिन जांच के बाद उनको छोड़ दिया।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीसरी सरकार आ गई पर इंसाफ नहीं मिला !!

फरीदकोट : 31 जुलाई : गोलीकांड की जांच संबंधी मामले में पीडि़त परिवारों तथा मोर्चे द्वारा आज जनतक इक्टठ किया जा रहा है। इस दौरान, फैसला लिया जा सकता है कि पीडि़त परिवारों द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में विदेशी सब्जियों की पैदावार को लेकर तैयार की जाए कार्य योजना : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (आईएचबीटी) के हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान...
article-image
पंजाब

स्कूली छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

अमृतसर। छात्रों के पुराने झगड़े में इंपीरियल सिटी में फायरिंग हुई। सीसीटीवी फुटेज में छात्र लड़ते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक छात्र अर्शदीप सिंह के पैर में गोली लगी। ये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की पहली लिस्ट -दिल्ली चुनाव के लिए ; केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!