ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल के गोविन्द कुमार द्वारा एम ए पास करने पर खन्ना ने किया सम्मानित….विद्या इंसान के असली नेत्र : खन्ना

by

होशियारपुर 09 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विद्या इंसान के असली नेत्र हैं। खन्ना ने कहा कि कुदरती नेत्रों के होते हुए भी अगर इंसान अगर विद्याहीन है तो वह दुनिया को उस ढंग से नहीं देख पाटा जिस प्रकार एक विद्वान व्यक्ति देख सकता है।
उक्त विचार खन्ना ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल के गोविन्द कुमार जिसने अपनी म्हणत और लग्न के बलबूते पर एम ए पास की है, को सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा की गोविन्द कुमार युवाओं के लिए एक मिसाल है जिसने नेत्रहीन होते हुए भी उच्च विद्या प्राप्त कर समाज को एक सार्थक सन्देश दिया है। खन्ना ने कहा की कुदरती तौर पर अपूर्ण व्यक्तियों में एक अद्भुत जज्बा होता है जो की उन्हें सामान्य व्यक्तियों से भिन्न बनता है। इन लोगों में एक प्राकृतिक उत्साह का संचार होता है जिसके चलते स्पेशल व्यक्ति सदैव एक अवसर की तलाश में होते हैं और जब इन्हे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तो ये इतिहास लिख देते हैं। खन्ना ने इस मौके बाहोवाल ब्लाइंड स्कूल के संचालक अतर सिंह को बधाई दी। इस मौके पर एस पी दीवान सहित अन्य ब्लाइंड बच्चे भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित एफसीए और एफआरए मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित एफसीए और एफआरए मामलों के शीघ्र निस्तारण के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने प्रबंधों का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित

धर्मशालाः 13 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार शाम को तपोवन में विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 20 नम्वबर को मनाया जाएगा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह : अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता

500 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य लेंगे भाग एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का...
article-image
पंजाब

नहर में मिली मेडिकल स्टूडेंट की लाश, चार दिन से था लापता

लुधियाना में चार दिन से लापता मेडिकल स्टूडेंट की लाश साउथ सिटी इलाके में स्थित नहर से बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि वह स्टूडेंट राजस्थान के बीकानेर का...
Translate »
error: Content is protected !!