ब्लॉक स्तरीय शिक्षण मुकाबलों में  गांव में हरदीप कुमार डघाम तथा गुरविंदर सिंह पद्दी सूरा सिंह रहे प्रथम

by
गढ़शंकर, 22 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार समृद्धि कार्यक्रम अधीन ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों के शिक्षण मुकाबले स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में करवाए गए। ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1- कम- प्रिंसिपल स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर श्रीमति सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में आयोजित इन शिक्षण मुकाबलों में ब्लॉक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों नेइन मुकाबले में अध्यापकों ने उत्साह से भाग लिया। इन मुकाबलों में अध्यापकों ने टीएलएम का विशेष प्रयोग करते हुए शिक्षण को रोचक बनाने हेतु विधियों का इस्तेमाल करते हुए शिक्षण को प्रभावी ढंग से पेश कर विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक बनाने का ढंग पेश किया। इन मुकाबलों में जजमेंट की भूमिका हेडमास्टर संदीप सिंह बडेसरों, मैथ मिस्ट्रेस मिस मनदीप तथे कंप्यूटर फैकल्टी श्रीमती ज्योति नौटियाल ने निभाई। इन शिक्षण मुकाबलों में ब्लाक गढ़शंकर-2 में हरदीप कुमार हिंदी मास्टर सरकारी हाई स्कूल डघाम ने प्रथम, सुभाष गंगड़ सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर ने द्वितीय और ब्लॉक गढ़शंकर-1 से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह से साइंस मास्टर गुरविंदर सिंह ने प्रथम और स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर से लेक्चरार नवजोत सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके संबोधित करते प्रिंसिपल श्रीमती सीमा बुद्धि राजा ने अध्यापकों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और उनके भविष्य में ऐसी प्राप्तियां के लिए कामना की तथा ब्लॉक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 में प्रथम व द्वितीय स्थानों पर आने वाले अध्यापकों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य स्टाफ के साथ बीआरसी साइंस श्री अनुपम शर्मा और बीआरसी गणित श्री राम सरूप भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पदौन्तियां रोकने के विरोध में जीटीयू द्वारा 9 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष दिया जायेगा धरना

गढ़शंकर, 4 अगस्त: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब इकाई गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने बताया...
article-image
पंजाब

रेलवे फाटक के पास एक शव मिला, खून से सने शव पर धारदार हथियार के गहरे घाव : युवक की बेरहमी से की गई हत्या

जालंधर । पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। हालांकि पंजाब में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन फिर भी अराजक गतिविधियां नहीं रुक रही...
article-image
पंजाब

लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाओं प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर: जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर के चेयरमैन कम तथा जिला सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा सचिव कम सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों पर पीएलवी नरेंद्र कुमार पम्मा के नेतृत्व में विभिन्न...
article-image
पंजाब

अग्निवीर भर्ती के संबंध में ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया /जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर।

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में एक...
Translate »
error: Content is protected !!