भंडारे में रोजाना हजारों की संख्या में संगत करती है लंगर ग्रहण : 27 जून से चल रहे भंडारे को 5 अगस्त को दिया जाएगा विश्राम

by

गढ़शंकर। श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय लोगों के लिए गढ़शंकर के होशियारपुर रोड पर 27 जून से निरंतर चल रहे दसवें विशाल भंडारे को 5 अगस्त को विश्राम दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लंगर कमेटी के सेवादार
ओंकार चाहलपुरी ने बताया कि समस्त इलाका निवासियों और दानी सज्जनों का इस विशाल भंडारे को भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा रोजाना ही इस भंडारे में हजारों की संख्या में यात्री और संगत लंगर ग्रहण करती है। उन्होंने बताया कि 27 जून से लगातार चल रहे इस विशाल भंडारे को 40 दिन के पश्चात 5 अगस्त को विश्राम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त दिन शुक्रवार को लंगर हॉल में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा और शाम 7 बजे रोहतक हरियाणा से विशेष तौर पर पहुंच रहे जंगम बाबा द्वारा भोलेनाथ जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर इलाके के संत महापुरुष संगत को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। उन्होंने समस्त इलाका निवासियों को इस अवसर पर पहुंचने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक में विचार गोष्ठी एवं सावन कवि दरबार आयोजित

गढ़शंकर, 3 अगस्त: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक के दौरान विचार गोष्ठी एवं सावन कवि दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें सभा के सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की राजनीति में अब वापसी की संभावना नहीं : जेपी नड्डा

एएम नाथ । चम्बा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी की संभावना से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश की राजनीति में वापसी की...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम भगवंत मान ने पंजाब बोर्ड टॉपर्स के लिए बदला नियम : जन्मतिथि नहीं तय होगी रैंक, बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के अंक समान होंगे, तो सभी को संयुक्त रूप से समान रैंक दी जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। बता दें कि अब यदि दो या अधिक छात्र समान अंक प्राप्त करते हैं, तो उनकी रैंकिंग जन्मतिथि के...
Translate »
error: Content is protected !!