भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

by
धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी। कांगड़ा जिला के माता ब्रजेश्वरी मंदिर, माता चामुंडा मंदिर और माता ज्वालामुखी मंदिर में वेबसाईट http://kangratemples.hp.gov.in/ के माध्यम से वर्चुअल पूजा की सुविधा प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालु किसी भी स्थान से ऑनलाइन पूजा और मंदिरों के लिए दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रणाली के माध्यम से भक्तों के लिए दान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। दान की गई राशि की ऑनलाइन रसीद की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर विशेष अवसरों के लिए ई-पूजा बुकिंग, सराय बुकिंग, ऑनलाइन प्रसाद प्राप्त करने, ऑनलाइन दान करने के साथ-साथ मूर्तियों तथा पुस्तकों सहित धार्मिक वस्तुओं की खरीद की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। जिला प्रशासन ने भक्तों के घरद्वार तक इन वस्तुओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारतीय डाक विभाग के साथ समन्वय किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर ट्रस्ट का वर्ष 2024 का कैलेंडर भी जारी किया।
कांगड़ा के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने ऑनलाइन पूजा प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कैबिनेट मंत्री यादविन्द्र गोमा, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और संजय अवस्थी, विधायक केवल सिंह पठानिया, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, विनोद सुल्तानपुरी, आईडी लखनपाल, चैतन्य शर्मा, मलेंदर राजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्ध श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना कल होगी/पंडित सुरेश कुमार ज्योतिषी 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सिद्ध श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना हेतु हवन की शुरुआत की गई। इस मौके पंडित सुरेश कुमार ज्योतिषी ने बताया कि 19 जनवरी...
article-image
पंजाब

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मां-बेटी को कुचला , फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर पीछा करने का आरोप

जालंधर। शहर के मुस्लिम कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप...
पंजाब

खाने-पीने वाले पदार्थों की मौके पर होगी सैंपलिंग व टैस्टिंग: सुंदर शाम अरोड़ा

सैशन चौक से फूड सेफ्टी आन व्हील वैन की रवाना, जिले में रहेगी एक माह सैंपलिंग-टैस्टिंग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना होशियारपुर :  पंजाब सरकार की लोगों को शुद्ध व...
article-image
पंजाब

भवानीपुर में बीएमसी वेरका डेयरी में हैल्पर पर तेजधारों हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में पांच पर हत्या की कोशिश व अन्य आरोपों तहत मामल दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव भवानीपुर में वेरका बीएमसी डेयरी पर कार्यारत युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने हत्या की कोशि करने व...
Translate »
error: Content is protected !!