पंजाब में बिजली हुई सस्ती : चुनाव से पहले 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक घटी दरें

by

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बिजली के टैरिफ में कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली के टैरिफ में 1.5 रुपये प्रति यूनिट की कमी की है।

1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी की : जानकारी के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इसके साथ ही दुकानों और कमर्शियल दुकानों और यूनिट्स के लिए रेट में 79 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए बिजली के टैरिफ में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है।

बिजली के टैरिफ में 5 रुपये प्रति यूनिट की कमी की

EV चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली के टैरिफ में 5 रुपये प्रति यूनिट की कमी की गई है, जो देश में सबसे कम है। नए टैरिफ ऑर्डर में कहा गया है कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में PSPCL पहली बार एक कुशल और मुनाफे वाली कंपनी बनी है। आपको बता दें कि नए टैरिफ 1 अप्रैल से लागू होंगे। जारी किए गए ऑर्डर में कहा गया है कि भगवंत मान सरकार के समय में PSPCL पहली बार एक कुशल और मुनाफे वाली कंपनी बनी है। PSPCL को A+ रेटिंग मिली है और फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में ₹2634 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है। यह मान सरकार की कोशिशों का नतीजा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की आर्थिक मंदहाली के चलते उद्योग विभाग, गमाडा तथा अन्य विभागों के विकास कार्य होंगे ठप : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब में आर्थिक मंदहाली की स्थिति इतनी विगड़ चुकी हैं कि पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर के डीसी और पर्यावरण विभाग के सचिव को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना एनजीटी ने लगाया

गुरदासपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पर्यावरण विभाग के सचिव पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में पेश...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने हिंदी के विलक्षण विद्वान धर्मपाल साहिल को केंद्र सरकार द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी पर किया सन्मानित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नॉट में बताया हैं कि होशियारपुर निवासी हिन्दी के प्रकांड विद्वान श्री धर्मपाल साहिल जो कि शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!