भगवान दिल्ली की रक्षा करे -जिसके पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने की कोशिश की, उसे ही बना दिया मुख्यमंत्री : स्वाति मालीवाल का तंज

by

 दिल्ली :  आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर आप की पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तंज कसा है. स्वाति मालीवाल ने इसे दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन बताया है. यही नहीं उन्होंने आतिशी को डमी सीएम करार दिया.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्वाति मालीवाल ने लिखा, “दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है. आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया गया है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी. उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं.”

भगवान दिल्ली की रक्षा करे’ :  स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, “आतिशी के माता-पिता के हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था. वैसे तो आतिशी सिर्फ ‘Dummy CM’ ही है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. भगवान दिल्ली की रक्षा करे.”

विभव कांड में आतिशी ने लगाए थे स्वाति पर आरोप :  बता दें कि आतिशी और स्वाति मालीवाल के बीच जुबानी जंग का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले स्वाति मालीवाल ने जब सीएम हाउस में उनके पूर्व पीए विभव राय की तरफ से मारपीट करने का आरोप लगाया था तब आतिशी ने स्वाति पर हमला किया था. तब आतिशी ने दावा किया था कि सांसद स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में आरोपों का सामना कर रही हैं. उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही. इसी वजह से उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ‘ब्लैकमेल’ कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया. आतिशी ने आरोप लगाया था कि मालीवाल मुलाकात का समय लिए बिना मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचीं थीं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में डीजल से भरे टेंकर में लगी भयानक आग, एक की मौत

एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा घटा ।टाहलीवाल-अमराली मार्ग की गहरी उतराई से अचानक अनियंत्रित हुआ टैंकर पलटने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर को 2.7 करोड़ का चूना : ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर, ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नाथ। शिमला : आनलाइन शेयर मार्केट में  निवेश के नाम पर 2.7 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। गौतम बुद्ध जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए  अभियान शुरू 

एएम नाथ। चम्बा :   जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से   झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान  आरंभ किया है। अभियान के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!