भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी का मामला : आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप और ग्रुप चेयरमैन अरुण पुरी के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज

by

चंडीगढ़ : भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज तक न्यूज़ चैनल की एंकर और मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड (इंडिया टुडे ग्रुप) के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चौधरी यशपाल की शिकायत पर केस दर्ज

यह एफआईआर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (BHAVADHAS) के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी यशपाल की शिकायत पर दर्ज की गई है। चौधरी यशपाल लुधियाना के मोहल्ला घाटी वाल्मीकि के निवासी हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम अंजना कश्यप की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं. उन्होंने राष्ट्रीय चैनल पर संत वाल्मीकि के खिलाफ जो शब्द कहे, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

BHAVADHAS के मुख्य संयोजक और आम आदमी पार्टी नेता विजय दानव, जो पंजाब सरकार के दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, ने कहा, “हम चाहते हैं कि अंजना कश्यप को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी का अपमान किया है और हमारे समुदाय की भावनाएं आहत की हैं।

इन धाराओं में केस दर्ज हुआ?

एफआईआर में अंजना ओम कश्यप, अरुण पुरी और चैनल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों) और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(v) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ गगनप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी, जैसा कि एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार होता है। फाइल लुधियाना पुलिस कमिश्नर कार्यालय को भेजी जा चुकी है।

लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने क्या कहा

वहीं लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा, “कानूनी राय लेने के बाद ही मामला दर्ज किया गया है। कम से कम 13 दलित/एससी संगठनों ने शिकायत दी थी कि एंकर द्वारा शो में प्रयुक्त भाषा और लहजा अपमानजनक और अनुचित था। जांच अभी जारी है।

मामले में अंजना ओम कश्यप और चैनल की सफाई

मामलेमे अंजना ओम कश्यप और चैनल की तरफ से सफाई दी गई है. अंजना ओम कश्यप ने बयान जारी कर कहा. “टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड लुधियाना में दर्ज एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है. यह कार्यक्रम पूरी तरह संतुलित, तथ्यात्मक और पत्रकारिता की आचार संहिता का पालन करते हुए किया गया था, जिसमें किसी भी धर्म या समुदाय के प्रति कोई असम्मान नहीं दिखाया गया।

सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक और काट-छांट किए गए क्लिप वायरल किए गए हैं, जो कार्यक्रम की वास्तविकता और मंशा को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। हम इन भ्रामक वीडियो को तुरंत हटाने की मांग करते हैं।

टीवी टुडे नेटवर्क हमेशा से संपादकीय ईमानदारी और सभी धर्मों के प्रति सम्मान बनाए रखने में विश्वास करता है और इन झूठे व गलत आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वीडियो बनाने की रंजिश में युवती को रास्ते में घेरकर गैंगरेप का आरोप, 4 युवकों पर केस

पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; पीड़िता का दावा-आरोपियों ने मारपीट कर कपड़े फाड़े और मोबाइल तोड़ा पठानकोट, 21 सितंबर। पठानकोट में चंडीगढ़ से लौट रही एक युवती को रास्ते में घेरकर चार युवकों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा; राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

हिमाचल में 2 अक्तूबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’, 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को मिलेगा लाभ: सुक्खू शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हर...
article-image
पंजाब

भगवान श्री परशुराम जयंती 22 अप्रैल को श्रद्धा से मनाई जाएगी : कुलभूषण शौरी

आचार्य अशीष वशिष्ट जी द्वारा किया जाएगा हवन यज्ञ गढ़शंकर :श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी की अध्यक्षता में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई।...
article-image
पंजाब

गऊशालाओं में सुरक्षा प्रबंधों के लिए कड़े कदम उठाए पंजाब सरकार: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  फगवाड़ा के श्री कृष्ण गऊशाला, शिव मंदिर, तालाब आरोडिय़ां, मेहली गेट में गऊओं की हत्या होना एक जघन्य अपराध है तथा इसको अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा...
Translate »
error: Content is protected !!