भगवान शिव का मंदिर जिस पर हर 12 साल में गिरती बिजली : खंडित होता है शिवलिंग, फिर होता चमत्कार

by
एएम नाथ। कुल्लू : देश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो चमत्कारिक हैं। इन मंदिरों के बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। भगवान शिव का ऐसा ही एक रहस्यमयी और चमत्कारिक मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी है।  भगवान शिव का यह रहस्यमयी मंदिर कुल्लू शहर में ब्यास और पार्वती नदी के संगम के पास ऊंचे पर्वत पर स्थित है।
हर 12 साल में गिरती है बिजली:
भगवान शिव के इस रहस्यमय मंदिर की गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। यहां हर 12 साल के बाद इस मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरती है, लेकिन इसके बाद भी मंदिर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। यह मंदिर बिजली महादेव के नाम से प्रसिद्ध है।
खंडित हो जाता है शिवलिंग:
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर जिस घाटी पर है, वो सांप के रूप में है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर ने इस सांप का वध किया था। इस मंदिर पर हर 12 साल में एक बार भयंकर आकाशीय बिजली गिरती है। बिजली के गिरने से मंदिर का शिवलिंग खंडित हो जाता है।
ऐसे ठीक होता है शिवलिंग:
जब बिजली गिरने से शिवलिंग खंडित हो जाता है तो उसकी जगह दूसरा शिवलिंग स्थापित नहीं किया जाता। शिवलिंग का वापस अपने मूल स्वरूप में लौटना भी चमत्कार है। मंदिर के पूजारी खंडित शिवलिंग पर मक्खन लगाते हैं और शिवलिंग अपने मूल स्वरूप में आ जाता है। माना जाता है कि शिवलिंग पर मक्खन लगाने से महादेव को दर्द से राहत मिलती है। इसी वजह से इसे मक्खन महादेव के नाम भी जाना जाता है।
मंदिर से जुड़ी कथा:
इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक, यहां एक कुलान्त नामक दैत्य रहता था। यह दैत्य अपनी शक्ति से सांपों का रूप धारण कर लेता था। दैत्य कुलान्त एक बार अजगर का रूप धारण कर मथाण गांव के पास ब्यास नदी में कुंडली मारकर बैठ गया, जिससे नदी का प्रवाह रूक गया और पानी वहीं पर बढ़ने लगा। इसके पीछे उसका उद्येश्य था कि यहां रहने वाले सभी जीव-जंतु पानी में डूब कर मर जाएंगे। यह देख महादेव क्रोधित हो गए। इसके बाद महादेव ने एक माया रची। भगवान शिव दैत्य के पास गए और उसे कहा कि उसकी पूंछ में आग लगी है। महादेव की बात को सुनकर दैत्य ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो शिवजी ने त्रिशुल से कुलान्त के सिर पर वार किया और वह वहीं मर गया। कहा जाता है दैत्य का विशालकाय शरीर पहाड़ में तब्दील हो गया, जिसे आज हम कुल्लू के पहाड़ कहते हैं।
कथा के अनुसार भगवान शिव ने कुलान्त का वध करने के बाद इन्द्र से कहा कि वह हर 12 साल में वहां बिजली गिराएं। ऐसा करने के लिए भगवान शिव ने इसलिए कहा, जिससे जन-धन की हानी न हो। भगवान खुद बिजली के झटके को सहन कर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के 1,10,309 बच्चों एवं नवयुवाओं को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : DC गंधर्वा राठौड़

इसी माह के आखिरी सप्ताह में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को किया जाएगा कवर एएम नाथ। हमीरपुर 09 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत इस माह के आखिरी हफ्ते में जिला हमीरपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली : अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ की बैठक

शंभू और खानुरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 14 दिसंबर को अहम बैठक की है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मंत्रियों से किसान आंदोलन के बारे में...
article-image
पंजाब

पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़, 17 मार्च :  लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को कहा कि पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
पंजाब

7 अगस्त को गोल्डन हैरीटेज में होगा ‘त्रिंझनां तीज मेला 2025 : आशिका जैन

मुख्यमंत्री पंजाब की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य मेहमान के तौर पर करेंगी शिरकत – डिप्टी कमिश्नर ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी...
Translate »
error: Content is protected !!