भगवा रंग में सजा गढ़शंकर : भगवन श्रीराम के जयघोषों के बीच निमिषा मेहता ने साथियों संग निकली शोभा यात्रा – ढ़ोल की थाप पर नाचते नजर आए लोग

by
गढ़शंकर, 22 जनवरी : अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को यहां देश भर में उत्सव का माहौल बना हुआ था वहीं निमिषा मेहता व उसके साथियों ने गढ़शंकर के बीत इलाके के झुंगिया अड्डे से लेकर गढ़शंकर तक भव्य शोभायात्रा निकालते हुए जय श्री राम के नारों से रामभक्ति से रंग दिया और पूरा इलाका भगवामय होने के कारण राममय हो गया है। गढ़शंकर इलाके में सुबह से ही यह सिलसिला चल रहा है लोगों ने इस अवसर पर जगह जगह फ़ल फ्रूट, छोले पूरी, खीर व मिठाई बांट कर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया। निमिषा मेहता ने गढ़शंकर शहर व बाजारों में घूम कर सभी इलाका वासियों को श्री राम मंदिर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज खुशी का दिन है कि 5 सौ साल के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने सभी देश वासियों को इसके लिए वधाई दी। निमिषा मेहता ने कहा कि इस अवसर पर इलाके सभी गांवों के लोग श्रद्धापूर्वक हवन यज्ञ कर रहे हैं और अपने ढ़ंग से खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इस दौरान कुलदीप सिंह सदरपुर, गुरप्रीत सिंह बिल्ला मोरांवाली, गुरविंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, जैपाल सिंह, मनजोत सिंह, मनजिंदर सिंह, किरनदीप सिंह, कमल सरोया, गुरविंदर सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Bram Shankar Jimpa Inaugurates

says Punjab Govt Bringing Historic Changes in Education Sector: Jimpa Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 21 ; In a key initiative under the Punjab government’s education revolution campaign, MLA Bram Shankar Jimpa today inaugurated new classrooms built...
article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सस्पेंड : AIG विजिलेंस हरप्रीत सिंह और SSP विजिलेंस स्वर्णप्रीत सिंह भी सस्पेंड

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया है. ये फैसला तब लिया गया, जब ये सामने...
article-image
पंजाब

हवालदार ने एक लाख मांगा : विजिलेंस ने किया मामला मामला दर्ज 

   पटियाला :   एक लाख रुपये  रिश्वत मांगने की हवालदार के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने रिश्वत मांगने के संबंध में की मामला दर्ज कर लिया। उक्त हवालदार पुलिस चौकी कालाझार,...
Translate »
error: Content is protected !!