भगोड़े प्राइवेट ठेकेदार को विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

by
चंडीगढ़ – पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज ब्यूरो द्वारा अमृतसर के एक भगोड़े प्राइवेट ठेकेदार विकास खन्ना को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कई बार अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (ए.आई.टी.), अमृतसर में निर्धारित कीमत से काफी कम रेट पर प्लॉट अलॉट करवाए और धोखे से सरकारी टेंडर भी हासिल किए थे। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जांच के दौरान विजीलेंस ब्यूरो को पता चला कि आरोपी ठेकेदार ने ए.आई.टी. के तत्कालीन चेयरमैन की मिलीभगत से 200 वर्ग गज का प्लॉट बाजार दर से बहुत कम कीमत पर अपने नाम अलॉट कराया, जिससे सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने धोखाधड़ी से अपनी फर्म को उक्त ट्रस्ट में दर्ज कराया और निर्धारित नियमों व शर्तों का उल्लंघन कर सरकारी टेंडर हासिल किए। इसके अलावा आरोपी ने धोखाधड़ी से एक वेरका मिल्क बूथ भी अपने नाम पर स्वीकृत कराया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस जांच के आधार पर विजीलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में एफआईआर दिनांक 06.07.2022 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 409, 201, 120-बी, 13(2) और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह आरोपी भगोड़ा था और ट्रायल कोर्ट द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। विजीलेंस ब्यूरो की टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई छापेमारी की, जिसके चलते उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोपी को केंद्रीय जेल अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के सभी पहलुओं की आगे पूछताछ के लिए अदालत से एक दिन का रिमांड भी लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर से मेहटियाना बिसत दोआब नहर के किनारों पर रेलिंग लगाने और उच्च स्तरीय जांच  के लिए एसडीएम गढ़शंकर द्वारा मुख्य सचिव एवं राज्यपाल पंजाब को भेजा ज्ञापन

 तकनीकी खामियों के कारण गढ़शंकर से मेहटियाना तक बिस्त  दोआब नहर बनी हादसों का कारण: धीमान गढ़शंकर।   लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान, उपाध्यक्ष जसविंदर कुमार, विक्रांत कपूर, सोनू मेहितपुर और हरभजन...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : डिप्टी स्पीकर ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन की तैयारियों का लिया जायजा

‘जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ को मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील पंचायतों और ग्रामीणों को धावकों का हौसला बढ़ाने का आह्वान नशे के खिलाफ संदेश देगी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
article-image
पंजाब

सरकार हर महीने पेंशन दें– पेंशनर्स ने मीटिंग उठाई

पेंशनर्स की हुई मीटिंग… सरकार से हर म माहिलपुर – पंचायती राज पेंशनर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की मीटिंग माहिलपुर ब्लाक के प्रधान राम आसरा की अगुवाई में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग...
Translate »
error: Content is protected !!