भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी – चुवाड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बीएससी कंप्यूटर साइंस की मिलेगी सुविधा : विधानसभा अध्यक्ष

by

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक समारोह की धूम

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में एक स्किल यूनिवर्सिटी खोली जाना प्रस्तावित है। उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में अगले शैक्षणिक सत्र से बीएससी कंप्यूटर साइंस संकाय शुरू करने की भी घोषणा की।


वह आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले महाविद्यालय परिसर में 27 लाख की राशि से निर्मित होने वाले सांस्कृतिक मंच तथा वनस्पति उद्यान के निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी।


विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कॉलेजियन विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार सृजन के बेहतर विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए भटियात विधानसभा क्षेत्र में एक स्किल यूनिवर्सिटी खोलने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी रूपरेखा से संबंधित जानकारी जल्दी सामने रखी जाएगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी के यहां शुरू होने से सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।


विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चुवाड़ी नगर पंचायत एवं साथ लगते क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए के लिए अगले 25 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजनाओं को अपग्रेड किया जा रहा है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी कस्बे में प्रस्तावित मल्टी खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू किया जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति तथा सामाजिक सेवा क्षेत्र को विशेष अधिमान दिया जा रहा है।


विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय के सीएससीए सदस्यों की मांग पर गर्ल कॉमन रूम में फर्नीचर के लिए सात लाख की राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा करने के साथ जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को महाविद्यालय परिसर में अतिरिक्त जल की सुविधा के लिए स्थापित हैंड पंप को विद्युत व्यवस्था से संचालित करने के भी निर्देश दिए।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 31 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किये।


प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
एसडीएम पारस अग्रवाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों, परेड की रिहर्सल जारी

ऊना  – राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी संबंध में आज परेड की रिहर्सल की गई। एसडीएम ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा पुर धारडी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शहीद को किया याद

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी : शहीद धर्मेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व शहीद धर्मेंद्र का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में शहीद धर्मेंद्र के...
Translate »
error: Content is protected !!