भटोली में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से

by

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) : भटोली कलां पंचायत के तहत नवांनगर यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 जुलाई से किया जा रहा है। क्लब के सदस्य अमर तनवर, नितेश कुमार, संजीव कुमार, देव राज, सुरेश पॉल, गुरदीप, ओम प्रकाश व संजू तनवर ने बताया कि 4 जुलाई से भटोली कलां गुरुद्वारा के समीप खेल मैदान में प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हिमाचल के अलावा हरियाणा की 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को क्लब की ओर से 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 6100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेस्ट बैट्समैन अवार्ड, बेस्ट बॉलर अवार्ड तथा मैन ऑफ द सीरीज़ अवार्ड भी दिए जाएंगे। हर मैच 6 ओवर का खेला जाएगा।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला

भाजपा नेता जय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपील एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ का पीएम मोदी से मिलना-पसंद नहीं आया किसानों को – कहा- शंभू बॉर्डर पर जाकर डल्लेवाल से चाहिए था मिलना

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नए साल के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर प्रदर्शनकारी किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने उनके मुद्दे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केशव राम ने संभाला सहायक आयुक्त का अतिरिक्त पदभार

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केशव राम ने आज सहायक आयुक्त- उपायुक्त का अतिरिक्त पदभार संभाला है। केशव राम वर्तमान में संयुक्त निदेशक पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
Translate »
error: Content is protected !!