भयानक हादसे में 21 वर्षीय युबक की मौत : ट्रैकटर चालक युवक के ऊपर से टिप्पर के टायर निकलने से युवक के शरीर के चीथड़े उडें : ओवरलोड तेज रफतार टिप्पर दुारा पीछे से ट्रैकटर ट्राली को टक्कर मारी, ट्रैकटर ट्राली को सात सौ मीटर तक घसीटता ले गया

by

गुस्साए लोगो ने सात घंटे तक लगाया जाम
गढ़शंकर : ओवरालोड तेज रफतार टिप्पर दुारा ट्रैकटर ट्राली को पीछे से जारेदार टक्कर मारने के बाद हुए हादसे से ट्रैकटर चालक की मौत हो गई। यह हदासा इतना भयानक हुया कि ट्रैकटर ट्राली चला रहे युवक के ऊपर से टिप्पर के टायर निकलने कारण चीथड़े उड़ गए और सडक़ किनारे करीव तीन मीटर जगह में विखर गए। जिससे गुस्साए लोगो ने सडक़ जाम कर दी और पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेवाजी करनी शुरू कर दी और इस दौरान शव को फ्रीजर में रख कर सडक़ पर रखा हुया था। सात घंटे के जाम के बाद जाकर पुलिस अधिकारियों दुारा टिप्पर मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की और 17 लाख मुआवजा देने की बात लोगो को बताई तव लोगो ने जाम खोला।
सुवह करीव सात वजे सुखदेव सिंह पुत्र जसविंदर सिंह(21 वर्ष) निवासी भंगल, तहसील नंगल, जिला रोपड़ ट्रैकटर ट्राली में रेत लेकर गढ़शंकर की और सुवह साढ़े पांच वजे जा रहा था। जब वह गांव शाहपुर के निकट पहुंचा तो पीछे से तज रफतार आ रहे टिप्पर ने ट्रैकटर ट्राली का जोरदार टक्कर मारी और टिप्पर अपने आगे ट्रैकटर ट्राली को धकेलता ले जा रहा था तो करीव दौ सौ मीटर जाकर ट्राली की ट्रैकटर से लगी हुक टूट गई और सडक़ ट्राली सडक़ की और पलट गई। जिसके बाद टिप्पर चालक ने टिप्पर को नहीं रोका और टै्रेकटर को धकेलता आगे ले जा रहा था तो करीव पचास मीटर युवक टैकटर ने नीचे गिर गया और टिप्पर के टायरों के नीचे आ गया लेकिन फिर भी टिप्पर चालक ने टिप्पर को रोक नहीं। जिस कारण उसके आगे भी ट्रैकटर को टिप्पर धकेलता हुया तीन सौ मीटर और ले गया। ट्रैकटर चालक युवक सुखदेव सिंह के टिप्पर के नीचे आने से चीथड़े उड़ चुके थे लिहाजा उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
इस दौरान टिप्पर चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया और पीछे लोगो ने पीछा कर अलाचौर(नवांशहर)में रोका तो चालक उतर कर फरार हो गया। जिसके बाद लोग भारी संख्यां में गांव भंगल के लोग व स्थानीय लोग इकत्र हो गए और गुस्साए लोगो ने सडक़ पर जाम लगा दिया और टिप्पर चालक व मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। जिसमें पूर्व विधायक सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, सीपीएम नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, लोक बचाओं गांव बचाओं कमेटी के कुलभूशन कुमार व दविंद्र कुमार आदि मौजूद थे। जिसके बाद डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख, एसएचओ गढ़शंकर हरप्रेम सिंह, एसएचओ माहिलुपर बलजिंदर ङ्क्षसह मल्ली, एसएचओ चब्बेवाल जसवीर सिंह भारी पुलिस वल, एंटी रायट सकुअैड के साथ पहुंच गए। लेकिन लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और टिप्पर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग के बाद पुलिस अधिकारियों व मृतक के परिजनों व अन्य लोगो में बैठ कर लंबा समय बातचीत हुई। जिसके बाद सडक़ जाम कर बैठे लोगो को एसपी मेजर सिंह ने लोगो को बताया कि टिप्पर मालिक अश्वनी कुमार पुत्र विशन दास निवासी मैहिंदवानी व टिप्पर चालक प्रदीप कुमार उर्फ दीपा पुत्र राज कुमार निवासी नत्था नंगल, थाना काठगढ़ के खिलाफ धारा 304 तहत मामला दर्ज कर लिया गया ओर मालिक को ग्रिफतार कर लिया गया। इसके ईलावा टिप्पर मालिक की और से सतरह लाख युवक के परिवारों वालों को वतौर मुआवजा दिया जाएगा। जिसके बाद धरनाकारियों ने जाम खोला।
डीएसपी दलजीत सिंह खख : र्दुघटना के मामले में पहली किसम का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की और से मुखवरी पर अधारित धारा 304 के तहत टिप्पर मालिक अश्वनी कुमार व चालक प्रदीप कुमार उर्फ दीपा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टिप्पर मालिक ग्रिफतार कर लिया गया, उसे कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। टिप्पर चालक को भी शीध्र ग्रिफतार कर लिया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा मिड-डे मील वर्कर्स की आनंदपुर साहिब रैली का समर्थन

गढ़शंकर, 30 अगस्त : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने आनंदपुर साहिब में मिड-डे-मील वर्कर्स युनियन की मुख्य मांगों को 3 सितंबर को की जा रही रैली का समर्थन किया है। प्रेस को बयान जारी करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 10 और प्रत्याशियों की जारी अंतिम सूची : आप को डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर भी भरोसा

शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जहाज में जंजीरों से क्यों बांधकर भारतीयों को अमेरिका ने भेजा? विदेश मंत्री ने राज्यसभा में दे दिया जवाब

अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर संसद में मचे बवाल को शांत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया, साथ ही यह भी बताया कि क्यों इन सभी...
article-image
पंजाब

पंजाबी गायक को धमकी देने और जबरन वसूली करने के एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार : SSP हरकमल प्रीत सिंह खख

मालेरकोटला : एक बड़ी सफलता में, मालेरकोटला पुलिस ने एक लोकप्रिय पंजाबी गायक को धमकी देने और जबरन वसूली करने के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच की मदद से एक...
Translate »
error: Content is protected !!