भरमौर के आपदा प्रभावित इलाकों का किया संयुक्त निरीक्षण : भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

by
भरमौर , (चंबा) 17 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन एवं अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत होली क्षेत्र के भूस्खलन आपदा प्रभावित क्षेत्र कुलेठ, सलूण एवं पटोला तथा झड़ौता गांव का प्रवास कर आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया ।  इस दौरान एसडीएम कुलबीर सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे ।
उपायुक्त ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित सलूण गांव के आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है ।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि झड़ौता गांव, कुलेठ घार एवं गांव व पटोला गांव के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आपदा के न्यूनीकरण को लेकर जल्द एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को मामला स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपदा के न्यूनीकरण को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रेषित करने के के निर्देश भी जारी किए हैं ताकि इन क्षेत्र में भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर कार्यों को शुरू किया जा सके ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में बीमारी से हार गया शख्स, सूने घर में फंदा लगाकर दी जान : पुलिस तक पहुंचा मामला

एएम नाथ। पांगी : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सुदूर और जनजातीय क्षेत्र पांगी से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत साच में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी लोगों’ की पहचान किये जाने के पक्ष में हूं, पर भाजपा की कार्यशैली से सहमत नहीं: प्रतिभा सिंह

शिमला, 28 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को कहा कि वह राज्य की सुरक्षा के लिए “बाहरी लोगों” की पहचान किये जाने के पक्ष में हैं, लेकिन वह भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सीएम करेंगे शिरकत, तैयारियों में जुटा प्रशासन

धर्मशाला, 3 अगस्त। 78वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा में धूम-धाम से मनाया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू : 2959 युवा अभ्यर्थी लेंगे भाग

एएम नाथ।  मंडी, 22 मार्च।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली आज से तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रारंभ हुई। इस रैली में कुल्लू, मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!