भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज की अति दुर्गम गांवों के लगातार व डोर टू डोर दौरौं ने बढाई विरोधियों की चिंता

by

आसानी से उपलब्ध हो जाने पर लगातार बढ़ रहा है उनके चाहने वालों का ग्राफ

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  भरमौर के विधायक डॉक्टर जनकराज पिछले 6 महीने से अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव का लगातार दौरा कर रहे हैं। आपदा के समय में भी मंत्री के साथ वह जान हथेली पर रखकर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा ले रहे थे।

जिसकी चारों तरफ खूब प्रशंसा भी हुई है। भरमौर जैसे दुर्गम क्षेत्र के दूर दराज गांवों में अचानक पहुंच जाने के बाद लोग भी उनका खूब स्वागत कर रहे हैं। अपने विधायक को अपने गांव में देखकर लोगों में भी एकदम उत्साह खूब बन रहा है।

एक तरफ जहां सरकार के लोग सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं तो वहीं पर वर्तमान विधायक गांव गांव जाकर अपने भविष्य को और मजबूत करते जा रहे हैं। सरकार न होने के चलते उनकी इस एप्रोच का गांव गांव वाले भी खूब स्वागत कर रहे हैं।

सरकार से काम हो या ना हो लेकिन विधायक के घर द्वार पर पहुंच जाने पर लोगों का गुस्सा भी वह काफी हद तक कम करने में सक्षम हो रहे हैं। वही लोगों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के बाद उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा होता हुआ दिख रहा है। उनकी इस पहल के चलते आम लोगों तक उनकी पहुंच और आसान बन रही है जिससे उनके विपक्षियों के माथे पर सीधी लकीरें देखी जा सकती है।


जिन दूर दराज गांवों में स्थानीय प्रधान भी जाने से कतराते हैं वहां पर अपने विधायक को पहुंचते देखकर लोग भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
लोगों की माने तो वह अब तक वह पहले विधायक बने हैं जो जीतने के बाद भी लगातार दूर दराज वह अति दुर्गम गांव का दौरा कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को देख और सुन रहे हैं।
सियासी जानकारी के माने तो वर्तमान विधायक डॉक्टर जनक राज भविष्य में मिलने वाली चुनौतियों को जनता के सहारे ही अभी से कम करने में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। विरोधियों की धार को कुंद करने में वह काफी हद तक सफल होते हुए भी अभी तक दिख रहे हैं। दूर दराज व आम लोगों के बीच में सहजता उपलब्ध हो जाना उनके भविष्य की लंबी सोच को दर्शा रहा है। विरोधियों को चारों खाने चित करने कि उनकी इस रणनीति का उनके समर्थक हिस्सा मान रहे हैं। हालांकि प्रदेश में सरकार विपक्ष होने के चलते वह अपने समर्थकों के इतने काम नहीं करवा पा रहे हैं। लेकिन आम लोगों के बीच में उनकी मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में उनकी खूब चर्चाएं हो रही है। बात अति दुर्गम क्षेत्र पांगी भरमौर होली गैर जनजातीय क्षेत्र की तमाम पंचायत के दूर दराज गांवों में उनके दौरे लगातार जारी है। जहां पर नेता चुनाव के समय वोट मांगने के लिए नहीं पहुंच पाते हैं वहां पर वर्तमान विधायक का उपलब्ध रहना लोगों को खूब रास आ रहा है और जानकारों की माने इससे वह अपने भविष्य की पैठ को और मजबूत कर रहे हैं।


बहरहाल दूर दराज गांवों में हो रहे लगातार दौरे से भविष्य में उनको कितना फायदा मिलता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आम लोगों तक पहुंच बनाने में वह काफी हद तक सफल हो पाए हैं और दूसरे नेताओं से कहीं आगे दिख रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ : गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल को गोली लगी, एक पुलिस अधिकारी भी घायल, 1 चाइनीज पिस्टल समेत 5 कारतूस बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में एक गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल को गोली लगी है। तरनजीत सिंह पुलिस कस्टडी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में पहले दिन ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का हुआ सफल मंचन : नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। बिलासपुर, 18 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर नाट्य उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने किन 5 शर्तों के साथ दी रिहाई : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत

 दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
Translate »
error: Content is protected !!