भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न : सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। भरमौर :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने चुनावी रिहर्सल में ट्रेनर की मुख्य भूमिका निभाते हुए मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन  के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा चुनावी डयूटी के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भी चुनाव संबंधी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारी व कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया का निर्वहन करना सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट के सुगम संचालन के साथ चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया को लेकर निर्धारित दिशा-निर्देश का पालन करना भी सुनिश्चित बनाया जाए।  उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को  निर्देश दिए कि  प्राइवेट व्हीकल का इस्तेमाल ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को ले जाने में न किया जाए ।
नायब तहसीलदार निर्वाचन सुनील शर्मा ने  मंच का संचालन किया और मतदान प्रक्रिया से संबंधित  डाऊट क्लीयर किए। पूर्वाभ्यास में मास्टर ट्रेनर कृष्ण पखरेटिया ने भी मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर  मतदान अधिकारियों ने 12 व 12-A  फॉर्म भर कर जमा करवाएं ।
कार्यक्रम में तहसीलदार भरमौर तेजराम, कार्यवाहक निर्वाचक  कानूनगो रत्न चंद, मास्टर ट्रेनर, महिला कर्मचारी व दिव्यांग और युवा कर्मचारियों सहित लगभग 450 के करीब अधिकारियों  व कर्मचारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक : हिमाचल प्रदेश में रही शनिवार को चिकित्सा सेवाएं बाधित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के डाक्टर सरकार से नाराज हैं। उनकी नाराजगी न केवल चिकित्सकों को सही प्रोटेक्शन न ं मिल पाने से है, बल्कि कई और मुद्दे हैं, जिनको बार-बार सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मंडी अरिंदम चौधरी ने 482 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां, 14 को गोल्ड मेडल : अभिलाषी विश्वविद्यालय में चौथे दीक्षांत समारोह का धूमधाम से आयोजन

मंडी, 12 दिसम्बर। अभिलाषी विश्वविद्यालय चौलचौक मंडी में चौथे दीक्षांत समारोह का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा- क्या नर्सों की भर्ती एक फिनाइल बेचने वाली कंपनी कर सकती

रोहित जसवाल। शिमला : आउटसोर्स भर्तियों को लेकर नियमों की उड़ रहीं धज्जियों पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार की अस्थायी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र में किए 07 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास : सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत – रोहित ठाकुर

शिमला 01 मार्च – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये। रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील...
Translate »
error: Content is protected !!