भरी अदालत में पत्नी के वकील को ही पति ने दिया पीट : संपत्ति को लेकर था विवाद

by
एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश के शिमला की एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील पर हमला हो गया. कोर्ट में पति और पत्नी के बीच संपत्ति विवाद की सुनवाई चल रही थी. तभी एक पति ने अपनी पत्नी के वकील पर हमला कर दिया।
इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एक  रिपोर्ट के मुताबिक घटना गुरुवार, 5 जून की है. पीड़ित वकील का नाम विवेक श्याम है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने ठियोग के बागैन गांव निवासी हीरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसकी उम्र 50 साल है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का अपनी पत्नी से संपत्ति विवाद को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला चल रहा था. श्याम कोर्ट में हीरा की पत्नी विद्या की ओर से पेश हो रहे थे. आरोप है कि हीरा ने वकील को बहस न करने की चेतावनी दी. इस दौरान उसने धमकाया और गालियां भी दीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने कहा कि वह कोर्ट में बहस कर रहा था. तभी हीरा सिंह ने बीच में टोकते हुए मुझे धमकाया. कोर्ट में मजिस्ट्रेट और अन्य स्टाफ भी मौजूद थे. वकील ने आगे बताया कि जब वह कोर्ट से बाहर निकले, तब आरोपी ने उनका गला पकड़ लिया।  इसके बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 126(2) (गलत तरीके से रोकना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) जैसी धाराएं शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह एक जमानती अपराध है. इस घटना में शिकायतकर्ता को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-40 में लोगों के साथ बैठक की : लोगों की सुनी समस्याएं 

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी वार्ड नं.  27, सेक्टर-40 स्थित सामुदायिक केंद्र में शहर की समस्याओं पर चर्चा के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांवों में जाकर नाटी डालकर वापिस आ जाते सीएम – जनमंच जनता के लिए था, वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी : जयराम ठाकुर

जनमंच पर कांग्रेस के आरोपों पर जयराम ने किया तीखा पलटवार – सीएम सुक्खू के ग्रामीण इलाकों के प्रवास को बताया पिकनिक शहीद राकेश कुमार को भी दी घर पहुंचकर श्रद्धांजलि, कहा- नहीं भुलाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादकों ने परिवहन सब्सिडी दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त : कामधेनु हितकारी सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दूध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजीकृत दूध समितियों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहींः वीरेंद्र कंवर,

ऊना: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज स्वास्थ्य केद्र थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
Translate »
error: Content is protected !!