भविष्य सेतु बना छात्राओं के सपनों की राह : निरंतरता प्रयास ही सफलता की कुंजी : एडीएम अमित मैहरा

by

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करियर परामर्श शिविर आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सहयोग से “भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की” विषय पर करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
एडीएम अमित मैहरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सफलता के रास्ते में जेंडर कोई बाधा नहीं होता, बल्कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को शिखर तक पहुंचाती है। उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को निसंकोच आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
एडीएम ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि सभी छात्राएं सकारात्मक सोच के साथ निसंकोच आगे बढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उनके लक्ष्य के मार्ग में अवरोध न बन सके। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सफलता की कहानी और जीवन के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
शिविर में उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त एवं सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शिविर में उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त ने छात्राओं को सोशल मीडिया का दुरुपयोग न कर सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सतर्कता के साथ करें, ताकि मीडिया पर प्रचलित फर्जी सूचनाओं एवं अन्य साइबर अपराधों से बचा जा सके। उन्होंने छात्राओं से कहा कि कभी भी माता-पिता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें, ताकि उनका सम्मानजनक जीवन बना रहे।
शिविर में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने कहा कि सही समय पर लिया गया सही निर्णय ही उज्ज्वल भविष्य का आधार होता है। उन्होंने छात्रों को परिश्रम और अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही जीवन में स्थायी सफलता सुनिश्चित होती है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को सिविल सेवा जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने उपस्थित छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों, रोजगार योजनाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. करण हितेषी ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।
महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने संबंधित विभागीय सेवाओं एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। राजकीय बहुतकनीक संस्थान सरोल के प्रवक्ता हिमांशु बगलवान ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों एवं तकनीकी क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने भविष्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
शिविर में प्रधानाचार्य श्रीकला, विद्यालय का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

153 ग्राम नशीले पदार्थ समेत दो गिरफ्तार

होशियारपुर : एसएसपी जिला होशियारपुर सरताज सिंह चाहल तथा एसपी इनवेस्टीगेशन मुख्तयार राय के दिशा-निर्देश तथा पुलिस कप्तान सिटी प्रेम सिंह की अगुवाई में थाना माडल टाउन होशियारपुर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निचले स्तर के कई पुलिस अधिकारी नशा तस्करों के साथ मिले हुए : पुलिस विभाग में इन काली भेड़ों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़। पंजाब में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य से इस समस्या को खत्म करने के...
article-image
पंजाब

77वां गणतंत्र दिवस: पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल- डिप्टी कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट से ली सलामी

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों की पेशकश 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 24 जनवरी: देश भर में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लिखने वालों की खैर नहीं : मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। गुरुवार को चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन...
Translate »
error: Content is protected !!