भव्य शोभायात्रा के साथ पालमपुर की राज्य स्तरीय ऐतिहासिक होली मेले का शुभारंभ

by

एएम नाथ। पालमपुर, 1 मार्च : पालमपुर में आयोजित पारंपरिक होली मेले का आज भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक वाद्यों की मधुर धुनों और रंग-बिरंगी झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने इसका शुभारंभ किया।
शोभायात्रा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पालमपुर से शुरू होकार प्रमुख मार्गों से होते हुए गाँधी ग्राउंड तक पहुंची। इसमें विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण और भी उल्लासमय बन गया। इसके पश्चात गांधी मैदान में महा नाटी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक आशिष बुटेल ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोकर रखें तथा समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विधायक ने आयोजन समिति एवं प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्पियों को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने मेले में स्वच्छता बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की।
होली मेले के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान एसडीएम एवं मेला समिति अध्यक्ष ओ पी यादव, वूल फेडरेशन डायरेक्टर मंडल सदस्य त्रिलोक चंद , महापौर गोपाल नाग ,उप महापौर राज कुमार, अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद गण, व्यापार मंडल के सदस्य, स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया, अब साल में 3 लाख रुपये कमा रहे : अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार से मिल रहा आर्थिक स्वावलंबन

मण्डी :  हिमाचल प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के बेरोजगारों युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से सुगम एवं सस्ती दर पर ऋण एवं अनुदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा ऐक्शन : सिख्स फॉर जस्टिस’ पर लगा बैन 5 साल बढ़ाया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस  पर लगाए गए प्रतिबंध को 5 और वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध पहली बार 2019 में लगाया गया था। भारत सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल मजदूरी व किशोर न्याय अधिनियम से करवाया अवगत

जिला बाल संरक्षण इकाई ने मैहला में लगाया जागरूकता शिविर एएम नाथ। चम्बा : जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा द्वारा शर्मा पैलेस मेहला में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

कुल्लू : कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। गतरात्रि तलोगी के पास एक स्कूटी ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!