भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, तलवाड़ा द्वारा स्वच्छता विषय पर संगोष्ठी आयोजित

by

राकेश शर्मा :  तलवाड़ा, 20 फरवरी – भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, तलवाड़ा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज स्वच्छता विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ उप मुख्य अभियंता विमल कुमार मीणा ने किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनवीन चौधरी, कार्यकारी अभियंता श्री गौरव लांबा तथा श्री संजय ढढीच सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उप मुख्य अभियंता विमल कुमार मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए। कचरे का उचित निस्तारण किया जाए, कूड़ादान का प्रयोग किया जाए तथा अपनी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए। उन्होंने सभी से अपनी कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बल देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों से ही यह अभियान सफल हो सकता है। संगोष्ठी के दौरान आवासीय क्षेत्रों में चल रही स्वच्छता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
संगोष्ठी में अभियंता  धीरज कुमार ने स्वच्छता अभियान के इतिहास, उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम, एकल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार, जल स्वच्छता, वायु स्वच्छता तथा स्वास्थ्य स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया।
अभियंता  गुलशन कुमार ने घरेलू स्वच्छता, शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता, सामुदायिक स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए।
अभियंता  जे.एस. गिल ने स्वच्छता अभियान के समक्ष उपस्थित चुनौतियों की जानकारी दी, जबकि अभियंता  धर्मिंदर सिंह ने धार्मिक दृष्टिकोण से स्वच्छता के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक धर्म स्वच्छता और पवित्रता का संदेश देता है।
शिव कुमार ने सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर एस डी ओ  गोपाल सिंह,  हरप्रीत सिंह,  शिवम गर्ग, कनिष्ठ अभियंता  उमराव सिंह,  रविंदर सिंह तथा  बलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने पर जताया आभार : सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अप्रैल से

पट्टा मेहलोग,25 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी मेहलोग को सीबीएसई पाठ्यक्रम का दर्जा प्रदान कर इसकी औप्रचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।अब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पहाड़ों के बीचोबीच दो गाड़िया हादसा ग्रस्त : फोर्ड फिगो को आग लगने से बुरी तरह जली, दूसरी बोलेरो खाई में अनियंत्रित होकर गिरी

दोनों गाड़ियों में सवार बाल बाल बचे गढ़शंकर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर पहाड़ों के बीच शाहपुर घाटे में दो गाडियां हादसागरसत हो गई। एक गाड़ी को आग लगने से बुरी तरह जली गई जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से बनने वाला मैहतपुर-संतोषगढ़ पहला रोड़: सत्ती

ऊना 30 सितम्बर: मैहतपुर-संतोषगढ़ वाया रायपुर सहौड़ा सड़क का सुधारीकरण माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से किया जा रहा है तथा हिमाचल प्रदेश में इस तकनीकी से बनने वाली यह पहली सड़क होगी। इस पर 95 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश : सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल/ एएम नाथ।  ऊना, 17 जनवरी – सांसद अनुराग ठाकुर ने आज यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति...
Translate »
error: Content is protected !!