भाजपा – कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा घटी, Y से हटाकर X कैटेगरी में डाले

by

 पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। केंद्रीय सरकार ने इन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी से X कैटेगरी में बदल दिया है।  इनमे वो नेता भी शामिल है जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। इस लिस्ट में कौन- कौन से नेता शामिल है, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही इन नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किस वजह ने किया गया ये साफ नहीं है।  सूत्रों के अनुसार, पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती केंद्रीय गृह-मंत्रालय के आदेशों के बाद की गई है। आदेश के अनुसार राज्य के करीब 40 भाजपा नेताओं की सुरक्षा को घटाया गया है। इन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी से X कैटेगरी में बदल दिया है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल :    पिछले साल पंजाब सरकार की तरफ से नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को सुरक्षा दी गई थी। अब केंद्र सरकार की तरफ से एक साल के बाद इन नेताओं की सुरक्षा में कटौती का आदेश जारी किया गया हैं।

Y कैटेगरी की सुरक्षा :   Y कैटेगरी की सुरक्षा में व्यक्ति को 1 या 2 कमांडो, पुलिसकर्मियों में 8 सिपाही का सुरक्षा कवच दिया जाता है। इसके अलावा Y कैटेगरी सुरक्षा में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर यानी (PSO) भी तैनात किए जाते हैं।

X कैटेगरी की सुरक्षा :   X कैटेगरी की सुरक्षा में सिर्फ 2 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा एक PSO तैनात किया जाता है। भारत में इस श्रेणी के तहत काफी संख्या में लोगों को सुरक्षा दि जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होता है युवा वर्ग : प्रीत कोहली

 जिला स्तरीय युवा दिवस पर स्कूलों व कॉलेजों के साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स मुकाबले आयोजित होशियारपुर, 21 जनवरी:  युवक सेवाएं विभाग, पंजाब की ओर से सर्वजीत सिंह आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल एवं युवा...
article-image
पंजाब

किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजारा का परिणाम 100% रहा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं के परिणामों में किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमाजारा का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन डॉ. महिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

बद्दोआन व गंधोवाल में बन रहे सीमेंट प्लांट के खिलाफ एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर, 8 फरवरी – सेला खुर्द के नरियाला, बद्दोआन, सरदुलापुर, गंधोवाल आदि गांवों की जमीन पर सीमेंट कंपनी के प्लांट के निर्माण के खिलाफ लोगों एवं वातावरण संघर्ष समिति ने शिवराज बल्ल एसडीएम गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!