भाजपा का राजनीतिक वनवास खत्म! दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी

by
चुनाव में सीटों के रुझान अब चुनावी नतीजों में तब्दील होने लगे हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक वनवास खत्म होने जा रहा है. बीजेपी राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है।
चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, बीजेपी चार सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 44 सीटों पर आगे चल रही है. कुल मिलाकर बीजेपी के खाते में 48 सीटें आती दिख रही हैं. वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटें जीत चुकी है और 19 सीटों पर आगे है. 70 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है.
दिल्ली की सभी 70 सीटों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है. अब हार-जीत के नतीजे भी सामने आने लगे हैं. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव हार चुके हैं. आप के लिए राहत की बात बस इतनी है कि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सी चुनाव जीत गई हैं. अब तक के नतीजों को देखें तो भाजपा 48 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.
भाजपा  दफ्तर में जश्न का माहौल
भाजपा दफ्तर में अब जश्न की तैयारी हो रही है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे के करीब भाजपा दफ्तर जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस बीच प्रवेश वर्मा गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं.
कांग्रेस फिर खाली हाथ
दिल्ली में कांग्रेस एक बार फिर खाली हाथ रह गई. इस बार उसने आम आदमी पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ा था. मगर यह फायदे का सौदा साबित नहीं हो पाया. कांग्रेस की बुरी हार यह फायदे का सौदा साबित नहीं हो पाया. कांग्रेस की बुरी हार हुई है. कांग्रेस का अब तक खाता तक नहीं खुला है. यह तब है जब खुद राहुल गांधी कमान संभाल रहे थे और चुनावी मैदान में रैली करने उतरे थे.
दिल्ली में इस बार बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं दिया था. इससे पहले 2020 में भी बीजेपी बगैर सीएम फेस के चुनावी मैदान में उतरी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर बीजेपी ने चुनाव में उतरने का फैसला किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 के खिलाफ मामला दर्ज : बीरमपुर व लहरां के दो प्रवासी भारतीय, एक महिला सहित पांच के विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : सहायक जिला माइनिंग अफसर उपमंडल गढ़शंकर के बयान पर अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो बिभिन्न मामलों में बीरमपुर के तीन भाईयों व लहरां की महिला सहित दो लोगों पर मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन विभाग तत्पर – जगदीश शर्मा

डीटीडीओ ने अवैध तरीके से चल रही विविध साहसिक गतिविधियों को करवाया बंद एएम नाथ।  नारकंडा : जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) शिमला जगदीश शर्मा ने नारकंडा के झमुण्डा और सिद्धपुर में अवैध तरीके...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

चंबा, 7 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके...
पंजाब

सरबत सेहत बीमा योजना के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का लाभ उठाए लोग: अमित कुमार पांचाल

ए.डी.सी ने लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की जिले के सेवा केंद्रों व कामन सर्विस सैंटर में लोग बनवा सकते हैं ई-कार्ड, मार्किट कमेटियों में लगाए गए है विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!