भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस करेगी जय हिंद सभा : अजय माकन, रजनी पाटिल रहेंगी मौजूद 

by
एएम नाथ। शिमला :   भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस जय हिंद सभा करेगी। हाईकमान के निर्देश पर राजधानी शिमला स्थित होटल पीटरहाॅफ में 30 मई को सभा होगी। तैयारियों का जायजा लेने वीरवार शाम पार्टी के सह प्रभारी विदित चौधरी शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कैबिनेट मंत्री और पार्टी विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 24 से 31 मई में तक पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जय हिंद सभाओं का आयोजन कर रही है।
भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और सम्मान को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने जय हिंद सभाएं करने का फैसला लिया है। सभाओं का यह अभियान 24 से 31 मई तक देश के 16 प्रमुख शहरों में चलेगा। इस पहल के माध्यम से पार्टी न केवल सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करेगी। केंद्र सरकार से सुरक्षा चूक और हालिया आतंकवादी घटनाओं पर जवाबदेही की मांग भी करेगी। जय हिंद सभा में केवल राजनीति से जुड़े लोग ही नहीं, बल्कि सेना के पूर्व अधिकारी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान में 30 मई को शिमला में सुबह 11:00 बजे जय हिंद सभा करने का फैसला लिया है। इस सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अजय माकन, पार्टी की महासचिव एवं हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल विशेष तौर पर शामिल होंगे।
भाजपा सभी 171 मंडलों में निकाल रही तिरंगा यात्रा
सेना के शौर्य का सम्मान करने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में इन दिनों तिरंगा यात्रा निकाल रही है। महिला मोर्चा सिंदूर यात्रा निकाल रहा है। भाजपा के सभी 171 मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने जय हिंद सभा करने का फैसला लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में छह जिलों में चुने अध्यक्ष : अब सिर्फ ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। नौ जिलाध्यक्ष रविवार को चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन : DC अनुपम कश्यप ने नाटक के मंचन की तारीफ

शिमला 11 अगस्त – शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन नाटक के मंचन के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नाटक के समापन पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: धर्मशाला के स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिसर में खुला चाइल्ड केयर सेंटर : डीसी ने किया शुभारंभ, बोले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल को भी बनेगा प्लान

महिला कर्मचारियों के शिशुओं को मिलेगी देखभाल की बेहतर सुविधा, स्कूल शिक्षा बोर्ड में आधुनिक आईटी सेंटर का भी किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झाड़ियों में मिला नवजात : पुलिस जांच में जुटी

ऊना :  ऊना में  अरनियाला रोड स्थित रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!