भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन : PM मोदी ने दी पार्टी अध्यक्ष को शुभकामनाएं

by

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया. पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का आज औपचारिक ऐलान कर दिया गया।इससे पहले उन्हें कल निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. वह इस पद पर आसीन होने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने नबीन को बीजेपी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया, जो 2020 से ही अध्यक्ष पद पर काबिज थे. बिहार की सियासत से नाता रखने वाले नितिन नबीन 5 बार विधायक रहे और वह पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे. इनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए. वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।May be an image of dais and text

पार्टी के अध्यक्ष बनने पर नबीन को बधाई दी पीएम मोदी :  नितिन नबीन के बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नितिन नबीन को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से, बीजेपी के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी. आज उसका विधि पूर्वक समापन हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “अब नबीन मेरे बॉस हो गए हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं।May be an image of dais and text

आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएंः जेपी नड्डा

पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नबीन को नई जिम्मेदारी की शुभकामना देते हुए कहा, “यह आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है जब बीजेपी जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं. मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. ऐसी महान पार्टी के आपने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. आपको बहुत-बहुत बधाई और आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर लगाए विकास टैक्स की निंदा : डीटीएफ पेंशनर फ़्रंट ने टैक्स की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक पेंशनर फ़्रंट नेता बलवीर खानपुरी की अगुवाई में पूर्व पेंशनर की मीटिंग गांधी पार्क में बुलाई गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर जबरन थोपे गए विकास टैक्स की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया , ये कहते हुए : तू पागल है क्या… बेइज्जती कराएगी : ‘डैडी’ के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंची

तू पागल है क्या, बेइज्जती कराएगी… ये कहते हुए बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया। बड़ी बहन के ऐसा कहने के बाद पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन आखिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा, प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई :   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार तड़के हुई भीषण वर्षा से प्रभावित मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जहाज में जंजीरों से क्यों बांधकर भारतीयों को अमेरिका ने भेजा? विदेश मंत्री ने राज्यसभा में दे दिया जवाब

अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर संसद में मचे बवाल को शांत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया, साथ ही यह भी बताया कि क्यों इन सभी...
Translate »
error: Content is protected !!