भाजपा को चंडीगढ़ में झटका : भाजपा में गए चंडीगढ़ के 2 पार्षदों 21 दिनों के भीतर आप में लौटे

by

चंडीगढ़ :  सुप्रीम कोर्ट से चंडीगढ़ चुनाव में मिली हार के बाद अब भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा में जाने के कुछ ही हफ्तों बाद चंडीगढ़ की दो नगर निगम पार्षद शनिवार को फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।  ,पार्षद पूनम देवी और नेहा मुसावत ने 18 फरवरी को बीजेपी का दामन थाम लिया था, जिनमें से पूनम और नेहा फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। एक महीने से भी कम समय के बाद वे पार्टी के सह-प्रभारी सनी अहलूवालिया की उपस्थिति में आप में फिर से लौट आई हैं।

सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले आप के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिनमें से दो की घर वापसी हो गई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में आप की ताकत 12 तक पहुंच गई है, जबकि भाजपा की संख्या घटकर 15 हो गई है।  कांग्रेस के पास सात पार्षद हैं, जबकि अकाली दल के पास एक है। आप के तीन पार्षद उसी दिन भाजपा में शामिल हुए थे, जिस दिन भाजपा के मनोज सोनकर ने चुनाव में धांधली और कदाचार के आरोपों के बाद चंडीगढ़ के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था।

उस वक्त नेहा मुसावत ने आप को “फर्जी पार्टी” कहा और कहा कि पार्टी ने झूठे वादे किए। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों को पलट दिया और आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया।  भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह द्वारा अमान्य किए गए आठ मतपत्र वैध थे और उन्हें कुलदीप कुमार के पक्ष में डाला गया था। पिछले हफ्ते, भाजपा ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के पदों के लिए फिर से चुनाव जीता और आप समर्थित कांग्रेस उम्मीदवारों को हराया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रेलमंत्री को लिखा पत्र; गांव बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग को बंद ना करने की अपील

गढ़शंकर :   श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नवांशहर-जैजों रेल लिंक पर पड़ते गांवों बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग...
article-image
पंजाब

1-0 से पद्दी सूरा सिंह की टीम ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट

गढ़शंकार।  चौथा सरदार बलवीर सिंह ठंडल यादगारी तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन ठंडल परिवार, पुरखोवाल दोआबा स्पोट्र्स क्लब व ग्राम पंचायत पुरखोवाल के सहयोग से करवाया गया। जिसमें 16 फुटबाल टीमों ने भाग...
article-image
पंजाब

पढ़ाने की बजाय ऑनलाइन हाज़िरी के चक्कर में उलझाए गए शिक्षक : एम.स्टार ई पंजाब  ऐप को तुरंत बंद करने की मांग : डीटीएफ

शिक्षकों को बनाया गया डेटा एंट्री ऑपरेटर गढ़शंकर, 10 अप्रैल : राज्य के सरकारी स्कूलों में एम.स्टार ई पंजाब के माध्यम से लागू की जा रही ऑनलाइन हाज़िरी प्रणाली जहां शिक्षकों के लिए सिरदर्द...
article-image
पंजाब , समाचार

चन्नी का कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनना रेत माफिया की जीत: सरदार सुखबीर सिंह बादल

पटियाला/06 फरवरी: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद के लिए नामांकन रेत माफिया की जीत है।...
Translate »
error: Content is protected !!