भाजपा नहीं चाहती महिलाओं को मिले सम्मान निधि : तोमर

by

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर बोला हमला , राज्य सरकार के वायदे को पूरा करने से भाजपा बौखलाई
एएम नाथ। शिमला :
प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए प्रदेश भाजपा को महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है । तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि सम्मान योजना की गारंटी को पूरा कर प्रदेश की लाखों महिलाओं से किए अपने वादे को अमलीजामा पहना दिया है। राज्य सरकार के इस वायदे को पूरा करने से भाजपा बौखला गई है और महिला विरोधी भारतीय जनता पार्टी इस योजना को सिरे चढ़ने में रोड़ा डालने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि बीजेपी आचार संहिता का सहारा लेकर प्रदेश की लाखों महिलाओं के अधिकार पर अड़ंगा डाल रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता जीएस तोमर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से पूछा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने पर किस तरह से आचार संहिता का उलंघन हो रहा है। जबकि योजना आचार संहिता लगने से पहले शुरू हो चुकी है, जबकी योजना की शुरुआत लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शुरू हो चुकी है ऐसे में भाजपा का आचार सहिंता के उलंघन का आरोप लगाना बेबुनियाद है। जीएस तोमर ने प्रदेश भाजपा पर आगमी लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में हार के डर की बौखलाहट बताया। तोमर ने कहा कि भाजपा का महिला हितेषी होने का मुखोटा भी उतर गया है। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का भी गम्भीर आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी का अनैतिक रूप जनता के सामने उजागर हो गया है।
जीएस तोमर ने कहा कि प्रदेश की ठाकुर सुखविंदर सुक्खू की सरकार ने दस में से 5 गरेंटियों को महज 15 माह में पूरा कर लिया है। सरकार की इन उपलब्धियों को देखते हुए भाजपा में बौखलाहट है और कांग्रेस लोकसभा की चारों और विधानसभा उपचुनाव सभी 6 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि
प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी करारी हार का सामना करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा : जो उसके देश में वॉन्टेड हैं, पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या –

पाकिस्तान का कहना है कि उसके पास “विश्वसनीय सबूत” हैं जो भारतीय एजेंटों को पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या से जोड़ते हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मामला दर्ज : गोहर से युवती गायब

सुंदरनगर । हिमाचल में मंडी के गोहर थाना के अंतर्गत चच्योट से एक नाबालिग युवती घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गई। चच्योट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा, संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 12 मई तक जमा करवाना होगा फार्म 12डी

एएम नाथ। शिमला :   मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज आवश्यक सेवाओं की श्रेणी के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी लोकसभा और...
Translate »
error: Content is protected !!