निमिषा मेहता की अगुवाई में गढ़शंकर में भाजपा का 42वा स्थापना दिवस मनाया

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 42वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक निमिषा मेहता की अगुवाई में मनाया। इस दौरान सभी मंडलों के प्रधान व कार्यकर्ता व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले भी विशेष रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में निमिषा मेहता ने सभो लोगों को बधाई देते हुए कहा कि बेशक भाजपा ने अपने बलबूते पर 12 वर्ष के बाद चुनाव लड़ा है और विपरीत परिस्थितियों के वावजूद बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 25 हजार मत हासिल किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीब लोगों के चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिले इसलिए जमीनी स्तर पर कार्य करें। इस दौरान मास्टर सरवन राम सिधू मोरांबाली, करनैल सिंह प्रधान गढ़शंकर, अश्विनी राणा, जसविंदर राणा व प्रदीप रंगीला ने भी संबोधित किया। समारोह में अमनदीप सिंह बैस, दलविंदर सिंह मेघोवाल, चूहड़ सिंह नंबरदार, बलविंदर सिंह पूर्व सरपंच, रणजीत सिंह बंगा सरपंच, बलबीर सिंह बिंजो, मनोहर लाल, बलवंत सिंह, मनजीत सिंह पखोवाल, संजीव राणा, किरपाल पाला एमसी व बलविंदर मरवाहा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रिजल्ट रहा शानदार

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित रिजल्ट की जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल भारटा के विद्यार्थियों को बलजिंदर मान ने स्टेशनरी भेट की

माहिलपुर  – सरकारी मिडल स्कूल भारटा-गनेशपुर के मुख्य अध्यापक बलजिंदर मान ने नए सैशन पर स्कूल के पचास विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेट की। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी...
article-image
पंजाब

7-Day NSS Camp inagurated under

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb7 :  The NSS Unit of Rayat College of Law successfully inaugurated its 7-day NSS Camp with a vibrant opening ceremony aims to promote community engagement and environmental awareness among volunteers. The event...
Translate »
error: Content is protected !!