भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त : कार्यालयों व संस्थानों को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ किया कुठाराघात

by

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कि प्रदेश की जनता के लिए यह एक बड़ी सौगात है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को प्रदेश के साथ ही स्नेह है जिसके चलते कई कल्याणकारी योजनाएं हिमाचल में चलाई जा रही है। प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किए जा रहे कार्यालयों व संस्थानों को लेकर जमकर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली।
बलवीर सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश की जनता की भलाई के लिए खोले गए कार्यालय बजट के पूरे प्रावधान व कैबिनेट की मंजूरी के साथ खोले गए थे। कांग्रेस सरकार ने इन कार्यालयों व संस्थानों को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है। जिसको लेकर आने वाले समय में जन आंदोलन भी छिड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की बहुत सी पंचायतों को भाजपा सरकार ने टीसीपी से बाहर कर दिया था मगर कांग्रेस सरकार ने आते ही फिर इस फैसले को पढ़ने का प्रयास किया है जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी को बहुमत मिलने के बावजूद सरकार अपनी कैबिनेट तक नहीं बना पाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में आपसी तालमेल नहीं बन पा रहा है, मंत्री पदों के लिए आपसी खींचतान चल रही है। यही कारण है कि अभी तक कैबिनेट न बढ़ने के चलते प्रदेश में विकास कार्यों को विदिशा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 1 महीने से कांग्रेस सरकार ने भाजपा के कल्याणकारी फैसलों को पलटने के अलावा कोई काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता को इसका जवाब देना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दलालों के दखल से उद्योग कर रहे पलायन, सरकार की मिलीभगत बोले जयराम ठाकुर : विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश से उद्योगों के पलायन के मुद्दे को लेकर कल विपक्ष ने विधानसभा सदन में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और आज भी विपक्ष ने सदन की कार्यवाही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता पाकिस्तानी, मां हिंदुस्तानी, सरिता का छलका दर्द, ‘मेरी मम्मा पाकिस्तान नहीं जा सकती…’

पहलगाम आतंकी के बाद पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी मार्ग से स्वदेश लौट रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की युवती सरिता की परेशानी सामने आई है. पाकिस्तानी महिला ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया।

आज कुल 62 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण सोलन:  के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू पर्यटन व्यय से संबंधित जानकारी के लिए सांख्यिकीय सर्वेक्षण कार्य जारी

अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की टीमें में कर रही हैं सर्वेक्षण कार्य उपायुक्त ने जिलावासियों से सहयोग का किया आग्रह एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण के...
Translate »
error: Content is protected !!