भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा : शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने किया दावा

by
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जहां बिलासपुर में समारोह मनाया, वहीं शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार का दो वर्ष का यह कार्यकाल प्रदेश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आर्थिक कुप्रबंधन से प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की कगार पर खड़ा कर दिया गया है। अब विधानसभा के शीत सत्र के दौरान धर्मशाला में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सदन में भाजपा विधायक इन घोटालों को उठाएंगे। बुधवार को मीडिया से बातचीत में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने यह एलान किया।
May be an image of 10 people, chess and text
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में राज्यपाल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपने भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने राज्यपाल को वर्तमान कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा सौंपा है। भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबी सरकार ने फ़िजूलखर्ची को बढ़ावा दिया है।
May be an image of 3 people
भ्रष्ट अधिकारियों को सरंक्षण देने का लगाया आरोप :  जयराम ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। यह अधिकारी प्रदेश का भला नहीं कर रहे। इस सरकार के छोटे से दो साल के कार्यकाल में अधिकांश विभागों में घोटाले हुए हुए हैं। नेता विपक्ष ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने दावा किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में वन और खनन माफिया का बोलबाला है। कांगड़ा बैंक में वन टाइम सेटलमेंट पालिसी के नाम पर प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि देहरा में राशन घोटाले सहित, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट देने, बिलासपुर में क्रूज खरीद, आउटसोर्स पर नौकरियां देने, कबाड़ खरीद, टेंडर करने और आपदा में भी सरकार पर घोटाला करने का आरोप लगाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों की जरुरतों के अनुसार शुरू करेंगे विशेष तकनीकी कोर्स: राजेश धर्माणी

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें लाइफ स्किल्स में ट्रेंड करने पर दिया बल टीसीपी, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की ‘पहचान’ स्कूल के वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में होगा पहला स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यतिथि 4 फरवरी को प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों पर उपायुक्त राघव शर्मा ने की बैठक

ऊना (27 जनवरी)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 4 फरवरी को ऊना प्रवास पर रहेंगे और प्रदेश के पहले स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यतिथि होंगे। यब बात उपायुक्त राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के...
article-image
पंजाब

6 गिरफ्तार : 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद

अमृतसर – पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियारों की तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर : श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 5 से 14 अगस्त तक –  – डीसी जतिन लाल

एएम नाथ। ऊना, 9 जुलाई । उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 5 से 14 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!