भाजपा ने विधायक सुखी पर बलाचौर में ‘गुंडागर्दी’ में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निंदा की : सुखी ने इस आरोपों को किया खारिज

by

चंडीगढ़, 10 मई :  भाजपा की पंजाब इकाई ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल बागी अकाली विधायक सुखविंदर कुमार सुखी पर शहीद भगत सिंह नगर जिले में ”गुंडागर्दी” करने का आरोप लगाया और विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

हालांकि, सुखी ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने केवल भाजपा जिला अध्यक्ष (एसबीएस नगर) राजविंदर लकी द्वारा प्रदर्शनकारियों को ‘चोर’ कहे जाने पर आपत्ति जताई थी।

रविवार को नवांशहर के बालाचौर में उस समय तनाव का माहौल पैदा हो गया जब सुखी के नेतृत्व में आप के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे थे।कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में आप ने भाजपा के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था और केंद्र सरकार पर अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

भाजपा जिला अध्यक्ष लकी ने कहा कि जब आप कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्होंने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि जब राज्य सतर्कता विभाग छापा मारता है तो यह बिल्कुल ठीक है। उन्होंने पूछा कि सुखी जैसे नेताओं के दूसरी पार्टी से आने पर उन्हें ‘गद्दार’ क्यों नहीं कहा जाना चाहिए। लकी ने सुखी पर पार्टी कार्यालय के अंदर उन पर हमला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। आरोप को खारिज करते हुए बंगा के विधायक सुखी ने कहा कि जब वे प्रदर्शन कर रहे थे तब लकी ने कथित तौर पर आप के प्रदर्शनकारियों को ‘चोर’ कहा, जबकि किसी ने भी उन्हें कुछ नहीं कहा था।

सुखी ने लकी की टिप्पणी पर नाराजगी जताया और इसे इसे अस्वीकार्य बताते हुए कहा, ”हमने उन्हें गाली नहीं दी।” सुखी ने बताया कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के कहने पर वह लकी से बात करने भाजपा कार्यालय गए थे, लेकिन लकी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि सुखी लकी को मोबाइल से वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। सुखी दो बार अकाली विधायक रह चुके हैं। वह अगस्त 2024 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजपुरा की टीम ने कबड्डी के खिताब पर कब्जा : नशे से दूर रखने के लिए दाड़वा पंचायत ने कराई प्रतियोगिता

पट्टा मेहलोग,18 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत दाड़वा पंचायत में चिट्टा व नशे से दूर रखने के लिए युवाओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। पहले दिन 50 किलो...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने गांव सोना में विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के संबंध में ग्रामीणों से की बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने कॉलेज स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में क्षेत्र के गांव सोना में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट...
article-image
पंजाब

श्वेता वर्मा सचिव निर्वाचित : अंकित कुंद्रा बने स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम घोषित होशियारपुर, 17 अक्टूबर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद होशियारपुर में स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस यूनिट होशियारपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे प्रान्त...
Translate »
error: Content is protected !!