भाजपा पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज : भाजपा के सिर्फ दो विधायक, दो सांसदों की इस बार हो जाएगी विदाई

by

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी तो है नहीं, इनके बस दो विधायक हैं, इनके दो सांसद थे। ये लोग जीतने वाले नहीं हैं। एक तो सनी देओल हैं,जो बॉर्डर के बाहर जाकर नलका उखाड़ लेते हैं, लेकिन अपने क्षेत्र में कोई नलका नहीं लगवाया उन्होंने, वो सिर्फ फिल्मों में नलके उखाड़ते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इनके पास कोई उम्मीदवार नहीं है। ये लोग इधर-ऊधर से ढूंढते हैं, इसको लेलो, उसको लेलो, ये सरकार तोड़ दो, विधायक खरीद लो, इस बंदे को डरा लो, ईडी का छापा मरवा दो। भाजपा में शामिल करा लो, वॉशिंग मशीन में निकलकर आप धुल गए अच्छे हो गए। गुजरात में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत के कार्यक्रम में बोलते हुए भगवंत मान ने कहा मैं संसद में रहा हूं कि मजाल है कि गुजरात का कोई सांसद गुजरात की बात कर ले कि हमारे यहां सड़कें नहीं है, पानी नहीं है। ये लोग डरकर बैठे रहते हैं। दिन को रात और रात को दिन कहेंगे, तुम जो कहो वही कहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग संसद में बोलते हैं उसका कोई काम नहीं रुकता है, सरकार उससे डरती है। मैं जब सांसद था तो मैं अपना काम कराने मंत्री के पास जाता था तो मंत्री मुझे देखकर कहते थे आ जाओ मान साहब और मेरा काम करवा देते थे और मेरे कान में कहते थे कि संसद में थोड़ा खयाल रखना। हमारे पास पासवर्ड हैं, बस आप हमारे बंदे संसद में भेज दो। इसके लिए नीयत चाहिए। ऐसे लोग भी हैं जो पांच साल बोलते ही नहीं, या तो उन्हें बोलना नहीं आता है या बोलना नहीं चाहते हैं। हम देशभक्त लोग हैं, देश को बांटने नहीं देंगे। जो तानाशाही चल रही है उसके खिलाफ खड़े होइए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

ओलंपियन शूटर मनु भाकर का नशामुक्त पंजाब का संदेश

चंडीगढ़ :  ओलंपियन शूटर मनु भाकर ने एक वीडियो जारी कर पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता का संदेश दिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे...
article-image
पंजाब

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन जिला बठिंडा के गरीब खेत मजदूरों पर हुए हमले के दोषियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की 

गढ़शंकर,  24 जनवरी: कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन पंजाब की वर्किंग कमेटी के फैसले को लागू करते हुए आज यहां कामरेड गुरमेश सिंह महासचिव पंजाब, जिला महासचिव और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए लेबर कोड लागू होते ही बदल जाएगा नौकरी का सिस्टम! सैलरी स्ट्रक्चर से लेकर ग्रेच्युटी तक यहाँ जाने 10 बड़े बदलाव

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लेबर सुधारों के लिए अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। इसने 29 लेबर कानूनों को खत्म कर दिया है, और उनकी जगह चार नए लेबर कोड लाए...
Translate »
error: Content is protected !!