भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब से भरा नामांकन : गांधी परिवार और पूरी कांग्रेस इस वक्त पलायन की स्थिति में : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

by

पूरे देश की तरह पंजाब भी मोदी के साथ खड़ा है : गजेंद्र सिंह शेखावत

किसानों के लिए जो मोदी ने किया वह कोई नहीं कर सकता : डॉ. सुभाष शर्मा
रूपनगर : श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने आज अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति यादव के समक्ष जमा करवाया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित थे। नामांकन भरने के बाद डा. सुभाष शर्मा के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल रोड शो निकाला। इस दौरान सब ओर ‘हर हर मोदी-घर घर मोदी’ के नारे गूंज रहे थे और भाजपा वर्करों के जोश ने पूरे माहौल को ‘मोदीमय’ कर दिया। महिलाओं और युवाओं में भाजपा के लिए भारी उत्साह साफ़ नज़र आ रहा था।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी हार मानकर अनाश शनाप बयानबाजी पर उतर आए हैं। उनकी पार्टी के लोग माननीय प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे हैं जो यह दर्शाता है कि वे अपने संस्कार भूल गए हैं। उनको हार दिखाई दे रही है। मोदी का विरोध करते करते वह देश का विरोध करने लगे हैं। धामी ने कहा कि अमेठी का मैदान गांधी परिवार ने छोड़ दिया है और पूरी कांग्रेस इस वक्त पलायन की स्थिति में है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी अब जनता की गाढ़ी कमाई पर ही झाड़ू फेर रही है। इस बात को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पीएम मोदी के ‘400 पार’ के नारे पर धामी ने कहा कि यह नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है और देश की जनता इस संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के साथ है।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के बारे में जो कुछ बोल रहे हैं वो उनकी झुंझलाहट का परिणाम है। वैसे भी राहुल की बात को उनकी पार्टी में, बाहर और देश की जनता भी गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि कल वाराणसी में मोदी जी के ऐतिहासिक रोड शो के बाद पूरे देश के समान पंजाब भी प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है और इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा को पंजाब से शानदार परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में आज उमड़ा जनसैलाब इस बात का परिचायक है कि पीएम मोदी की विकासपरक राजनीति और देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में पंजाब का हर नागरिक उनके साथ है।

इस दौरान डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि देश में जिस प्रकार मोदी की लहर चल रही है पंजाब में वो लहर उससे भी ज्यादा मजबूत है। पंजाब इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है। गुरु महाराज की कृपा से भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि किसान हमें समर्थन दे भी रहे हैं और हमारी बात को ध्यान से सुन रहे हैं। डा. सुभाष शर्मा ने दोहराया कि वे श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं वो चाहे मोहाली एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करना हो, यहां बड़ी इंडस्ट्री लानी हो या मोहाली को बेंगलुरू की आईटी हब बनाना हो। वो हर उस मुद्दे पर बात करेंगे जो इस लोकसभा हलके से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अवश्य पंजाब आएंगे और भाजपा प्रत्याशियों के हक में प्रचार करेंगे। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पंजाब की जनता ऐतिहासिक जनादेश देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि सभी प्रकार के कच्चे और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करते हुए नियमित पैमाने पर सुरक्षित किया जाएगा, रिक्त पदों को भरा जाएगा, डीए की किस्तों का भुगतान होगा, आंगनबाडी, मिड डे मील वर्कर्स और आशा वर्कर्स के भत्ते बढ़ाए जाएंगे, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी। सरकार ने एक भी मांग को लागू न कर कर्मचारियों से बड़ा वादाखिलाफी की है। सरकार हकों की मांग कर रहे कर्मचारियों, मजदूरों और मेहनतकशों के उत्पीड़न के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है। वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण बातचीत का अंत नहीं हो रहा है, जिससे आरोपितों और पेंशनभोगियों में गुस्सा, हताशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो 16 अक्टूबर को पंजाब के कर्मचारी और पेंशनभोगी मोरिंडा में एक विशाल रैली करेंगे और कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस मोर्चा में शामिल होने की अपील की। इस मौके कर्मचारी नेता सुच्चा सिंह सतनौर, सुरजीत कुमार काला, मंजीत अरमान, हंस राज, गुरदेव ढिल्लों, चरण दास, नरेश फौजी, राजकुमार, कुलविंदर सहुंगारा, बलवीर बैंस, जगदीश लाल, गुरनाम हाजीपुर, जरनैल दघम, संदीप कुमार, जसवीर, रंजीत सिंह, हरजिंदर सुन्नी, गुरमेल सिंह, सरूप चंद, परमानंद, सिंगरा राम, प्रवीण कुमार समेत कई नेता मौजूद थे।

गढ़शंकर: पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

45 दिन में सुधारो कानून-व्यवस्था : दिल्ली पुलिस को अमित शाह से कह दी साफ बात : डेढ़ माह बाद फिर करूंगा मीटिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों को गृह मंत्रालय बुलाकर लचर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर खिंचाई करते हुए जल्द हालात में सुधार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रणौत पर राष्ट्रद्रोह केस….कोर्ट में इसलिए नहीं हो सकी बहस, 11 सितंबर को होगी सुनवाई

एएम नाथ । शिमला / आगरा :  अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश मंडी से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह वाद में अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी। शनिवार को रिवीजन में विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ एक फाइल को छोड़कर.. सभी पर साइन कर पाएंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल : सिंघवी ने यूं समझाईं कोर्ट की शर्तें

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी है. उनके...
Translate »
error: Content is protected !!