भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर भी मोटरसाइकिल पर निकले

by
केएल ठाकुर के समर्थन में हैं युवा, कांग्रेस पर भारी पड़ेगा युवाओं का जोश : जयराम ठाकुर
भाजयुमों की बाइक रैली से घबराई कांग्रेस : तिलक
एएम नाथ। नालागढ़ :   भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में विशाल बाइक रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। बाइक रैली में भारी संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिल पर भाजपा के झंड़े लहराकर भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में वोट डालने की अपील की। रैली का आय़ोजन बागवानियां स्थित पैंट्रोल पंप से हुआ जिसके बाद नालागढ़ बाजार होकर चौंकीवाला, ढाना, दभोटा, भांगला, झिड़ीवाला, पंजैहरा से पार्टी कार्यालय जाकर संपन्न हुई। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाइक रैली को हरी झंड़ी देकर रवाना किया और खुद भी मोटरसाइकिल पर निकले। जयराम ठाकुर ने कहा कि बाइक रैली में युवाओं में भारी जोश देखने को मिला। रैली के द्वारा जनता से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं व लोगों में भाजपा के प्रति भारी जोश है और यह जोश कांग्रेस पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को जीत निश्तित होगी और कांग्रेस प्रत्याशी को एक बार फिर करारी हार मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल, विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज, प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन व कई मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष ने बाइक रैली के पहले नालागढ़ के रैडु में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने वहां से जुड़ी अपनी यादे साझा करते हुए रैडु के सहयोगियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे चुनाव सरकार की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैं। प्रदेश में तालाबाज़ी कर रही सरकार के ख़िलाफ़ है। प्रदेश के लोग लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को पहले ही नकार चुके हैं। तीनों भाजपा प्रत्याशियों को विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश का पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा तीनों सीटों पैट भारी अंतर से अपनी जीत दर्ज करेगी।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि विशाल बाइक रैली का सफल आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की बाइक रैली से कांग्रेस पूरी तरह से घबरा गई है और युवाओं का जोश व उत्साह बता रहा है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर की भारी मतो से जीत होगी।
भाजपा से प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की आज तक की सबसे पबड़े ऐतिहासिक बाइक रैली हुई जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं व लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है औऱ उनकी झूठी गारंटियों से भलीभांति लोग अवगत हो चुके हैं।
नालागढ़ विधानसभा के प्रभारी सुखऱाम चौधऱी व संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और भारी मतों से जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि इस बार केएल ठाकुर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर एक बार फिर विधानसभा पहुंचेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर और कार की टक्कर में एक कार सवार की मौत,  4 घायल

गढ़शंकर, 30 नवंबर  – रविवार सुबह करीब 5 बजे माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर कोटफतूही अड्डे के पास बिस्त दोआब नहर के पुल पर एक टिप्पर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल तनखइया घोषित : हुकुमनामा को लेकर विवाद में फैसला

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के बीच हुकुमनामा को लेकर विवाद जारी है। इस मामले को लेकर शनिवार को पंच प्यारों ने जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर चल रहे निर्माण कार्यों तथा गुणवत्ता का लें जायजा कहा संजय रत्न ने : सामान्य विकास समिति ने जिला में विकासात्मक कार्यों और बीते 3 वर्षों की आय-व्यय का लिया ब्यौरा

सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य ऊना, 25 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश की सामान्य विकास समिति की बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता सामान्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने : उम्मीद कर रहा हूं केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे ट्वीट कर कहा सिरसा ने

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!