भाजपा संगठन चुनाव में हुई अनदेखी की शिकायत – नड्डा से मिले कांग्रेस से भाजपा में गए छह नेता

by
बोले, सुक्खू सरकार ने सैलरी को पैसा डायवर्ट कर अपराध किया
एएम नाथ। दिल्ली/ शिमला :  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की एक मुलाकात ने बुधवार को हिमाचल भाजपा में सनसनी फैला दी।  जिनमें से तीन वर्तमान विधायक हैं। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, हमीरपुर से आशीष शर्मा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल के अलावा तीन पूर्व विधायकों चैतन्य शर्मा, राजेंद्र सिंह राणा और देवेंद्र भुट्टो ने जेपी नड्डा के साथ दिल्ली जाकर बैठक में अपनी बात राखी और अनदेखी के आरोप लगाए।
                      विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक भाजपा के संगठन चुनाव में हुई अनदेखी का मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा गया। अभी भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव चल रहे हैं और इसके बाद जिला और प्रदेश का चुनाव होना है। जिला और प्रदेश के चुनाव में भी अनदेखी न हो, इसलिए इन नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात करना ठीक समझा। राज्य अध्यक्ष के चुनाव से लेकर नई कार्यकारिणी के गठन तक सभी संभावनाओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की। हालांकि बात सिर्फ यही तक नहीं थी।
                          इन विधायकों ने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार की शिकायत भी की है। केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा गया कि वर्तमान सरकार ने भारत सरकार से रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड में दिया गया पैसा कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए डायवर्ट किया। यह आपराधिक कृत्य है, इसलिए केंद्र सरकार कार्रवाई करे। धर्मशाला के ढगवार में बनने वाले यूनिटी मॉल में केंद्र सरकार द्वारा पैसा देने के बावजूद देरी किए जाने की शिकायत भी की गई। यह भी कहा गया कि केंद्रीय भी कहा गया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर के 20 करोड़ अभी भी राज्य सरकार जमा नहीं करवा रही है। इन सभी मामलों में जेपी नड्डा से हस्तक्षेप की मांग की गई। गौरतलब है कि नादौन से संबंधित खनन के प्रवर्तन निदेशालय से संबंधित मामले में भी शिकायतकर्ता ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद भी हिमाचल बीजेपी में कुछ हलचल हुई थी और शिकायतकर्ता को भी केंद्रीय एजेंसियों की सुरक्षा मिल गई थी। अब यह नया घटनाक्रम सामने आया है।
                            हिमाचल भाजपा ने इस बार 171 मंडल बना दिए हैं और उनके चुनाव हो रहे हैं। 113 मंडल में प्रक्रिया पूरी हो गई है और नए मंडल अध्यक्ष का मनोनयन हो गया है। 58 मंडलों में अभी भी चुनाव होने हैं। इसी बीच भाजपा हाई कमान को यह शिकायत गई है कि जितने मंडलों में चुनाव हुए हैं, उनमें जातीय समीकरणों को नहीं साधा गया। इसलिए अब बचे हुए मंडलों में महिला, ब्राह्मण और कास्ट के प्रत्याशियों को आगे करने की हिदायतें हैं। यह शिकायत मिलने के बाद हिमाचल प्रभारी डॉक्टर श्रीकांत शर्मा दोबारा वापस लौट आए हैं और अब कुछ दिन हिमाचल में ही लगाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समय पर होंगे पंचायत व निकाय चुनाव ! प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया तेज

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने तेज कर दिया है। यह कदम समय पर चुनाव कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।...
article-image
पंजाब

राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकता हूं : राज्यपाल ने भगवंत मान को दी चेतावनी

चंडीगढ़ : भगवंत मान की सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित दोनों ही समय-समय पर एक-दूसरे पर...
article-image
पंजाब

किसान की मौत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख : हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने तीन विधायक जो आंखों के डॉक्टर हैं को किसानों की देखभाल के लिए लगाया

चंडीगढ़ :    खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया

गढ़शंकर।  डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन के नेतृत्व में बंगा चौक स्थित श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारे में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!