भाजपा संगठन पर्व का दूसरा चरण शुरू – प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को जारी किए दिशानिर्देश 

by
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  : भाजपा द्वारा देश भर में संगठन पर्व के निमित्त सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में सक्रिय सदस्यता का काम शुरू है।इसी कड़ी में आज भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौड़ विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
बैठक में जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारीयों ने भाग लिया।
प्रदेश महामंत्री राठौड़ ने बताया कि बीजेपी का संगठन पर्व पूरे देश में जारी है. इसके तहत बूथ स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से गठन होगा।बूथ समिति बनने के बाद बूथ अध्यक्ष बनेंगे और बूथ अध्यक्ष मिलकर मंडल अध्यक्ष का चयन करेंगे। सभी मंडल अध्यक्ष मिलकर जिला अध्यक्ष का चयन करेंगे।सभी जिला अध्यक्ष मिलकर प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेंगे।वहीं सभी प्रदेश अध्यक्ष मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन करते है।संगठन में यह पूरी प्रक्रिया चुनावी दौर से गुजरती है। लेकिन इसको बीजेपी में चुनाव न कह कर संगठन पर्व कहा जाता है. इस पर्व को बीजेपी में उत्सव के रूप में मनाया जाता है।राठौड़ ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के अंदर भी लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है।लेकिन भाजपा के इलावा कोई भी राजनीतिक दल इसे आज तक लागू नहीं करवा सका। इसलिए आंतरिक लोकतन्त्र को बचाने के लिए भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी समाज और वर्गों के लोग एक विचारधारा को लेकर चलते है।
राठौड़ ने बताया प्रदेश जिला और मंडल स्तर पर किसी भी दायित्व के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का अब खुद सक्रिय सदस्य बने होना जरूरी है।इस लिए उसे 50-50 सदस्य बनाने आवश्यक है।
पहले चरण में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक पहली सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की जाएगी उसके बाद 15 से 21 जनवरी तक दूसरे चरण के लिए अभियान चलेगा।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के इस उत्सव में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह से लगा हुआ है और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित है।21 जनवरी तक बड़ी तादाद में सक्रिय सदस्यता करवाई जाएगी।
इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष व मंत्री बीबी महिंदर कौर जोश,पूर्व सचिव मीनू सेठी, डा दिलबाग राय,उमेश जैन, जिंदू सैनी, भारत भूषण वर्मा,कमल वर्मा, ओम प्रकाश मिलूं,राजकुमार राणा, संतोष वशिष्ठ, सुरिंदर कौर सैनी, हेमलता विग,गुरमिंदर कौर,ओंकार शर्मा, गगनदीप सैनी,तरसेम मोदगिल, रवि भल्ला,पवन शर्मा ,नीलम शर्मा, मनजिंदर सियान, सुदामा,पंकज मिश्रा,मंजीत ठाकुर,पलविंदर कुमार नाणी,संजीव कटारिया,विजय कश्यप,आलोक राणा, कृपाल सिंह, रिम्पी पाठक,अमरजीत अबरोल, नितिन शर्मा,विशाल वर्मा, महिंदरपाल सैनी, वरुण पंडित, परविंदर बजाज, करण मेहता आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता के बेटे पर तलवार से हमला….अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 100 से अधिक टांके : लुधियाना में हॉर्न बजाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप

पीड़ित के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल,  पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। लुधियाना : शहर के मोहल्ला रणजीत सिंह पार्क में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : कनाडा में पंजाब के सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग

चंडीगढ़, 02 सितंबर : पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने ली है। इसको लेकर गैंगस्टर ने...
article-image
पंजाब

युवाओं से आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रवेश का लाभ उठाने की DC आशिका जैन ने की अपील

जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा प्रशिक्षण कोर्स होशियारपुर, । दलजीत अजनोहा : 22 जून : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की एम.एससी. गणित की छात्रा मधु बाला बनी गोल्ड मेडलिस्ट, पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल

गढ़शंकर- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के परिणामों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉलेज की एम.एससी....
Translate »
error: Content is protected !!