भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ बेरोजगार- इंडिया की सरकार हर स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी : तिवारी

by
पदयात्रा के दौरान लोगों से की बातचीत
चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले 10 वर्षों के दौरान देश में बेरोजगारी में भारी वृद्धि हुई है और देश की कुल आबादी का आधा हिस्सा यानी 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं।
यहां अपनी पदयात्रा और जनसभाओं के दौरान चंडीगढ़ के निवासियों से बातचीत करते हुए, तिवारी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक है।
उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने का वादा किया था, जिसका मतलब है कि अब तक 20 करोड़ नौकरियां पैदा हो जानी चाहिए थीं। लेकिन इसके उलट हुआ, क्योंकि बेरोजगारी अब तक के उच्चतम स्तर पर है।
तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार नौकरियां देने के लिए इच्छुक नहीं दिखती। इसमें सबसे आसान काम तो यह था कि वह विभिन्न सरकारी विभागों में खाली 30 लाख आसामियों को भर सकते थे। उन्होंने कहा कि केवल वही व्यक्ति जो हमारे बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के प्रति उदासीन और बेखबर है, वह आसामियाें को लंबित रखकर इतना उदासीन हो सकता है। जबकि लोग नौकरियों के लिए रो रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिया की सरकार सबसे पहले 30 लाख खाली आसामियों को प्राथमिकता प्राथमिकता के आधार पर भरेगी।
इसके अलावा, इंडिया की सरकार ‘पहली नौकरी पक्की’ योजना के तहत अप्रेंटिसशिप का अधिकार अधिनियम लाएगी। इस योजना के तहत सभी नए स्नातक और डिप्लोमा धारक एक साल की अप्रेंटिसशिप के हकदार होंगे, जिसमें उस अवधि के लिए एक लाख रुपये की आय की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक रूप से कोई भी नया स्नातक या डिप्लोमा धारक अपनी डिग्री या डिप्लोमा पूरी करने के तुरंत बाद बेरोजगार नहीं रहेगा, जिसमें उसे पहले साल 8500 रुपये की मासिक आय सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही ऐसी योजनाएं सोच सकती है और ला सकती है, जिनका सीधा लाभ देश भर के आम आदमी को मिले।
डडु माजरा में पदयात्रा :  तिवारी ने डडु माजरा क्षेत्र में पदयात्रा की, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ एस.एस आहलूवालिया, मेयर कुलदीप कुमार, आभा बंसल, ललित और राकेश भी थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क पर होने लगी नोटों की बरसात : मची लूट, पुरुष जेब भरने लगे तो महिलाएं दुप्ट्टे में छिपाने लगी

जालंधर :  फिल्लौर कस्बे के पास नवांशहर रोड पर अचानक सड़क पर 500-500 रुपये के नोट उड़ते नजर आए। राहगीरों की नजर जब इन नोटों पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी...
article-image
पंजाब

3 करोड़ पंजाबियों के लिए सीएम मान ने जनवरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की दी मंजूरी

चंडीगढ़ :  पंजाब के निवासियों के लिए नए साल के तोहफे के रूप में सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग को जनवरी माह से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
Translate »
error: Content is protected !!