भाजपा सैला मंडल : पूर्व सांसद खन्ना ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक, केंद्र की कल्याणकारी नीतियों के प्रचार सम्बन्धी कार्यकर्ताओं की तय की जिम्मेदारियां

by

सैला खुर्द  19 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा सैला मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए और इन योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की। इस मौके खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को लोकहित में जारी किया है परन्तु पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने स्वार्थवश इन योजनाओं का सही तरीके से लोगों तक पहुँचने नहीं दिया। खन्ना ने कार्यकर्ताओं से लोगों तक खुद पहुँच कर इस बात को यकीनी बनाने की बात कही की केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं । खन्ना ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा की वे अपने सहयोगी कार्यकर्ताओ और जानकारों की मदद से केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने के प्रयासों में और तेजी लाएं। इस मौके खन्ना ने कार्यकर्ताओं को राजनीति से ऊपर उठकर पर्यावरण तथा जल संरक्षण करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की भी अपील की । इस मौके पर डॉ. दविंदर चड्ढा, संजीव गुप्ता बॉबी, अश्वनी राणा, गुरमेल, प्रेम, राजेश कुमार, डॉ. वधवा, नरिंदर कुमार, चरणजीत, सुखदेव राणा भी उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम : ISI समर्थित 6 आतंकवादी गिरफ्तार

तरनतारन: पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने राज्य की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं के...
article-image
पंजाब

ईवीएम व वी.वी. पैट मशीनों की चल रही चैकिंग की ए.डी.सी की ओर से समीक्षा

होशियारपुर, 01 अक्टूबर: भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों पर बीते कल जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में शुरु हुई ई.वी.एम व वी.वी. पैट मशीनों की पहले स्तर पर चैकिंग की आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य)-कम- अतिरिक्त जिला...
article-image
पंजाब

चोरों का आतंक : इनवर्टर, पंखे व टूटिया चोरी

माहिलपुर  , 6 अक्तूबर  : माहिलपुर में चोरों का आतंक चर्म पर है और वह दिन दिहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ पाने में असमर्थ दिख रही...
पंजाब

चोरी की बाइक व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकार-  थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक व एक सौ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलजिंदर सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!