भारतीयों ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा… एंडी बर्नहैम कैबिनेट में ऊंचे पदों पर ये 3 भारतीय मूल के नेता

by

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी नई कैबिनेट का अनावरण किया है, जिसमें 3 भारतीय मूल के सांसदों को नई मुख्य जिम्मेदारी मिली है। सांसदों में कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री तो सतवीर कौर और हरप्रीत उप्पल को अहम सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों से लेबर सरकार में भारतीय मूल के सांसदों के प्रतिनिधित्व में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई है.

भारत के अलावा सरकार में श्रीलंका मूल की तमिल हिंदू सांसद उमा कुमारन को भी फॉरेन ऑफिस में जूनियर मिनिस्टर बनाया गया है. इसके साथ ब्रिटेन में अब बड़े पदों पर 2 हिंदू और 2 सिख मंत्री शामिल हैं. इस फेरबदल में भारतीय मूल की 2 सीनियर लीडर सीमा मल्होत्रा, जो इंडो-पैसिफिक मंत्री रह चुकी हैं और पूर्व जूनियर हेल्थ मिनिस्टर प्रीत कौर गिल दोनों ही बैकबेंच पर आ गए हैं. दोनों नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर का करीबी सहयोगी माना जाता था।

सतवीर कौर : साउथेंप्टन टेस्ट से लेबर पार्टी की सांसद सतवीर कौर पहली बार जुलाई 2024 में संसद के लिए चुनी गईं. उनके माता-पिता पंजाब से हैं और साउथेम्प्टन में एक साड़ी की दुकान चलाते थे।

सतवीर को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग, कम्युनिटीज एंड लोकल गवर्नमें में पार्यलियमेंट्री अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट चुना गया है. इसके अलावा वह गृह मंत्रालय में भी मंत्री के पद पर आसीन हैं. कौर ने इससे पहले 7 सितंबर 2025 से 22 जुलाई, 2026 तक कैबिनेट ऑफिस में पार्लियमेंटरी सेक्रेटरी के रूप में काम किया था. वह सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच मैटरनिटी लीव पर थीं और इस साल की शुरुआत में सरकार में वापस लौटी थीं।

हरप्रीत उप्पल :  हडर्सफील्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली हरप्रीत उप्पल को असिस्टेंट व्हिप नियुक्त किया गया है. पार्टी व्हिप्स अपने दल के संसदीय कामकाज के को-ऑर्डिनेशन और यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं कि सांसद महत्वपूर्ण मतदान में भाग लें और दल की स्थिति के मुताबिक मतदान करें।

उप्पल जुलाई 2024 में सांसद चुनी गईं और 22 जुलाई 2026 को उन्हें औपचारिक रूप से असिस्टेंट व्हिप नियुक्त किया गया था. संसद में प्रवेश करने से पहले उन्होंने 2017 में एंडी बर्नहैम के ग्रेटर मैनचेस्टर मेयर अभियान में काम किया था।

 कनिष्क नारायण : बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे कनिष्क नारायण 12 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ वेल्स चले गए थे. पॉलिटिक्स में आने से पहले उन्होंने ईटन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की।

कनिष्क नारायण ने जुलाई 2024 में वेले ऑफ ग्लैमोरगन से लेबर सांसद चुने जाने के बाद सितंबर 2025 से साइंस, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में पार्लियमेंट्री अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम किया. 20 जुलाई 2026 को उन्हें AI के राज्य मंत्री का पद मिला. उन्होंने कैबिनेट ऑफिस और ट्रेड, इनोवेशन, साइंस और कॉमर्स डिपार्टमेंट में संयुक्त रूप से काम किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि सब इंस्पेक्टर ने किया मेरा रेप, न्यूड वीडियो बनाई और धमकी देते हुए पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और तलाक लेने को मजबूर किया

लुधियाना : लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात महिला इंस्पेक्टर ने आपने ही विभाग के सब इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला जब सीनियर अफसरों तक पहुंचा तो सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया , ये कहते हुए : तू पागल है क्या… बेइज्जती कराएगी : ‘डैडी’ के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंची

तू पागल है क्या, बेइज्जती कराएगी… ये कहते हुए बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया। बड़ी बहन के ऐसा कहने के बाद पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन आखिर में...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

मोगा  : पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जहां, मोगा पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े विदेशी मूल के लकी पटियाल के एक सहयोगी को 3 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग 305 में सभी क्षतिग्रस्त स्थान स्थलों की मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के DC अनुराग चन्द्र शर्मा ने दिए निर्देश

एएम नाथ।  कुल्लू 07 अप्रैल : उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की दशा सुधारने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों, जिला राजस्व विभाग, लोक निर्माण, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!