भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर प्रतिबंध : खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ को आदेश दिए कुश्ती संघ के चुनाव 45 दिन में कराने के

by

दिल्ली : भारतीय ओलिंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कुश्ती संघ को आदेश जारी कर उसके सभी पदाधिकारियों के प्रशासनिक, आर्थिक कार्य पर रोक लगा दी है।

भारतीय ओलिंपिक संघ ने कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, अकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंटों के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन तत्काल उसे सौंपने को कहा है। भारतीय ओलिंपिक संघ ने यह कदम खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव रद्द कर IOA की अस्थायी समिति को संघ के चुनाव कराने और उसके संचालन का जिम्मा सौंपे जाने के बाद उठाया है।

बता दें कि देश के कई नामी पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से धरना दे रहे हैं।।

45 दिन में होंगे चुनाव
कुश्ती संघ के चुनाव 45 दिन में कराने के आदेश खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ को दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय अस्थायी समिति का गठन 3 मई को किया गया था। जिसमें वूशु संघ के भूपेंदर सिंह बाजवा, ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर और एक सेवानिवृत जज को शामिल किया गया है। इस समिति ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। उसकी अगुआई में अंडर-17 और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप की टीम का चयन ट्रायल भी घोषित कर दिया गया है।
पहलवानों की ओर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह बतौर भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष 4 साल के तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। खेल संहिता के मुताबिक वह अब इस पद पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो चुके हैं।जनवरी में पहलवानों के पहले धरने के वक्त खेल मंत्रालय की ओर से खिलाड़ियों की मांग पर बृजभूषण को फेडरेशन की सभी गतिविधियों से दूर रहने के बारे में कहा गया था। साथ ही भारतीय ओलिंपिक संघ की गठित ओवरसाइट कमेटी को ही इसका संचालन सौंपा गया था।

कागजी कार्रवाई के हिसाब से बृजभूषण फेडरेशन से 5 माह से अलग ही हैं। इधर, बृजभूषण भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह नहीं कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बस अध्यक्ष पद पर चुनावों से इंकार किया था।
एक और महिला पहलवान के दर्ज हुए बयान
दिल्ली पुलिस ने एक और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को CRPC की धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए। महिला पहलवानों के वकील नरेंदर हुड्डा के अनुसार, अब तक दिल्ली पुलिस सात में से दो शिकायतकर्ताओं के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करा चुकी है। इससे पहले नाबालिग शिकायतकर्ता का भी बयान दर्ज किया गया था।
पहलवानों ने बल्क कॉल का लिया सहारा
धरने पर बैठे पहलवानों ने अब देशवासियों से उनसे जुड़ने के लिए बल्क कॉल का सहारा लिया है। बजरंग पूनिया की रिकॉर्डिंग में कॉल आने लगी है। जिसमें कहा गया है कि नमस्कार जी, मैं बजरंग पूनिया बोल रहा हूं। जैसे आप सभी को पता है कि हम जंतर-मंतर पर अपनी देश की बेटियों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप भी इस न्याय की लड़ाई में हमसे जुड़ने के लिए 1 दबाए।
साक्षी मलिक के गांव मोखरा में मनाया काला दिवस
शनिवार को साक्षी मलिक के गांव मोखरा में काला दिवस मनाया गया है। मोखरा तपा के प्रधान रामकिशन मलिक के नेतृत्व में महिलाओं व ग्रामीणों ने काली पट्टियां बांधकर बृजभूषण को गिरफ्तार करो के नारे लगाए।
TOPS स्कीम में विनेश-बजरंग शामिल
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान बजरंग और विनेश फोगाट को एशियाई खेलों और ओलिंपिक की तैयारियां कराने वाली टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) में बरकरार रखा गया है। मिशन ओलिंपिक सेल ने पिछले प्रदर्शन के आधार पर 27 नए खिलाड़ियों को टॉप्स के कोर और डेवलपमेंटल ग्रुप में शामिल किया, जबकि कई खिलाड़ियों को बाहर भी किया।
MOC ने धरने पर बैठने के बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में पदक का दावेदार माना है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि लंबे समय से नहीं खेलने के कारण बजरंग और विनेश को टॉप्स से बाहर किया जा सकता है, लेकिन MOC ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

एएम नाथ। चम्बा स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे PM मोदी : प्रधानमंत्री से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल स्टोर पर फायरिंग : तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल पर आए और एक नए मोटरसाइकिल से उतर कर दो गोलियां मारी और वीडियो बनाई फिर हुए फरार, मेडिकल स्टोर मालिक बाल बाल बचा

गढ़शंकर l गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल स्वारों दुआरा फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां लगने से मेडिकल स्टोर का मेंन टाफ़न टूट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माफ़ियायों के आगे सरकार का इक़बाल टेक रहा घुटने : प्रदेश में दनदना रहा खनन माफिया, पुलिस भी कर रही कार्रवाई से किनारा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएँ माफियाओं पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रही पुलिस एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा...
Translate »
error: Content is protected !!