भारतीय जनता पार्टी कल चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव नतीजों पर करेगी मंथन : जालंधर वेस्ट विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी भाजपा बनाएगी रणनीति

by

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी ने मंथन के लिए काेर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। उक्त मीटिंग में लोकसभा चुनाव लड़े सभी उम्मीदवार, भाजपा नेता, जिला प्रधान हाजिर रहेंगे। इस समीक्षा मीटिंग को अहम माना जा रहा है। क्योंकि जालंधर वेस्ट में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी ।जानकारी मुताबिक मीटिंग भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी, सह प्रभारी नरिंदर सिंह रैना, श्रीनिवासुलू महामंत्री संगठन की अध्यक्षता में होगी।

पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी थी और इस बार लोक सभा चुनाव बाद भाजपा ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार थे। लेकिन भाजपा को एक सीट पर भी जीत नहीं मिली। इसके बावजूद पार्टी वोट प्रतिशत के मामले मे राज्य में तीसरे नंबर पर आ गई है।  पार्टी का वोट शेयर अब नौ फीसदी से बढ़कर करीब 19 फीसदी हो गया है। जबकि अब शिरोमणि अकाली दल चौथे नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि पहले नंबर अब कांग्रेस व दूसरे पर आम आदमी पार्टी आ गई है।

शिरोमणि अकाली दल भाजपा गंठबंधन में लड़ते तो जीत जाते 5 सीटें :  लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते तो दोनों दलों के खाते में पांच सीटें आ सकती थी। क्योंकि इन सीटों पर दोनों दलों के उम्मीदवारों को मिले वोटों की संख्या चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार से काफी अधिक है। इन सीटों में गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और फिरोजपुर शामिल हैं। जबकि भाजपा के पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। इनमें खडूर साहिब से मनजीत सिंह, बठिंडा परमपाल कौर, फरीदकोट हंसराज हंस , संगरूर अरविंद खन्ना और फतेहगढ़ साहिब से गेज्जा राम शामिल हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतगुरु रविदास महाराज जी को समर्पित 24वां महान कीर्तन दरबार करवाया आयोजित

सतगुरु रविदास महाराज, डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उद्देश्य – संधू, सिद्धू, बद्धण अध्यक्ष जगदीश बद्धण को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  शिरोमणि श्री गुरु रविदास...
article-image
पंजाब

पंजाब ने DGP के चयन के लिए यूपीएससी को आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने कथित तौर पर राज्य के लिए एक नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन पर विचार के लिए 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक सूची केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)...
article-image
पंजाब

दो नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार : 5 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और 4 किलो हेरोइन बरामद

 हत्या के प्रयास और लूट का मामला भी सुलझाने का पुलिस का दावा अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत नौ आरोपियों...
article-image
पंजाब

विधवा, बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन आज 24 मार्च तक भी पात्रों के खाते में नहीं आई जबकि हर महीने दस तारीख तक पात्रो को जारी करने का पंजाब सरकार कर रही  दावा  : सुरजीत राणा

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा विधवा, बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन हर महीने दस तारीख तक पेंशन के पात्रों के बैंक अकाउंट में भेजने के प्रबांधन है।  लेकिन इस बार आज 24 मार्च तक किसी के...
Translate »
error: Content is protected !!