भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

by

खजियार में बूथ लैवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा मतदाताओं से की वार्ता

एएम नाथ। चम्बा :  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा यहां मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ है। देश में लगभग एक करोड़ 80 लाख लोग चुनाव आयोग के साथ काम करते हैं तथा देश में 12 लाख बूथों पर काम करने वाले बूथ लेवल अधिकारी चुनाव आयोग के धरातल पर काम करने वाले अधिकारी हैं। यह जानकारी भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिला चंबा के प्रवास के दौरान खजियार में बूथ लेवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा मतदाताओं के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुऎ दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र मे युवाओं सहित सभी मतदाताओं की भागीदारी अतयंत महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है उन्होंने जिला के सभी मतदाताओं से अपील की जीवन में प्रत्येक मतदान में बढ़चढर का हिस्सा ले तथा भविष्य में होने वाले चुनावो में अपने जिला में मतदान की प्रतिशतता को 90 से अधिक सुनिश्चित करें। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खजियार में आयोजित कार्यक्रम में जिला के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए बूथ लेवल अधिकारियों तथा मतदाताओं से वातचीत की तथा संबंधित क्षेत्रों में निर्वाचन संबधी प्रक्रिया, मतदान प्रतिशतता व मतदाताओ की संख्या तथा मतदानं केंद्रों के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने युवा मतदाता पल्लवी शर्मा, सैफ अली तथा साहिल के अतिरिक्त महिला मतदाता सुरेंद्री देवी तथा सुमना देवी से भी वार्तालाप की तथा मतदान के बारे में उनकी राय व अनुभव जाना। उन्होंने खजियार मे खजी नाग मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया।
इससे पूर्व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का विधिवत स्वागत किया तथा उन्हें शाल टोपी तथा समृति चिन्ह (चंबा रूमाल) भेंटकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती अनुराधा कुमार को भी शाल व टोपी भेंट कर विधिवत सम्मानित किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन मुरारी लाल व नीरज चांदला ,उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, जिला विकास अधिकारी तविंद्र चिनौरिया, तहसीलदार (निर्वाचन) अनूप डोगरा सहित के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के उप चुनाव : 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक मतदान होगा

अर्की :   राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के अर्की में नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 02 मियांपुर के उप निर्वाचन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को गिराया

आपरेशन सिंदूर अपडेट्स: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण सैन्य सफलता प्राप्त की है। भारत ने पाकिस्तान के दो अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू

करसोग :  करसोग बाजार में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत करसोग उपमंडल प्रशासन ने जनहित में करसोग बाजार में यातायात व्यवस्था को साफ मौसम...
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने किया 2.90 करोड़ की 3 परियोजनाओं का लोकार्पण

ऊना, 22 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ने आज लोअर देहलां नजदीक कुटिया में 42 लाख रूपये से निर्मित उठाऊ सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से इस क्षेत्र की 23 हैक्टेयर भूमि...
Translate »
error: Content is protected !!